- Back to Home »
- Religion / Social »
- सुशिक्षित सिंधी युवक-युवतियों के लिए पूज्य समाधा आश्रम मेरिज ब्युरो व सिंधी सोशल फोरम नागपूर द्वारा संयुक्त तत्वधान से परिचय सम्मेलन नागपुर 8 दिसंबर को
सुशिक्षित सिंधी युवक-युवतियों के लिए पूज्य समाधा आश्रम मेरिज ब्युरो व सिंधी सोशल फोरम नागपूर द्वारा संयुक्त तत्वधान से परिचय सम्मेलन नागपुर 8 दिसंबर को
Posted by : achhiduniya
22 October 2024
नागपुर:- पिछले 22 वर्षों से पूज्य समाधा आश्रम मेरिज ब्युरो व सिंधी सोशल फोरम नागपूर द्वारा संयुक्त रूप से सिंधी उच्च शिक्षित युवक युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है। इसी श्रृंखला में 8 दिसंबर 2024 को जगत सेलिब्रेशन हाल जरीपटक में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है. पूज्य समाधा आश्रम में ब्रम्हलीन परम पूज्यनीय सतगुरू स्वामी शिवभजन महाराजी के आशीर्वाद से तथा परम पूज्यनीय सतगुरू बाबा नारायण भजन साहब के मार्गदर्शन में गत 25 सालों से सामाजिक बहुत सी सेवाएँ होती आ रही हैं. जिसमें मैरिज ब्युरो की सेवा भी है. मैरिज ब्युरो आफिस हर रोज सुबह 11 से 1 बजे तक और शाम 7.30 से 9.00 बजे तक खुली रहती है. इसमें समाज द्वारा अच्छा योगदान दिया जाता है और सफलतार्थ इन परिचय सम्मेलन में आये युवक युवतियों के 40 से 50 प्रतिशत रिश्ते जुड़ें हैं. सिंधी समाज के सभी वर्गों से विनंती की जाती है कि वो अपने विवाह लायक उच्च शिक्षित युवक युवतियों का पंजीकरण करने हेतु समाधा आश्रम मॅरिज ब्युरो, बैंक कालोनी, सिंधी सोशल फोरम, दयानंद नगर, नागपूर, शंकरलाल रंगलानी, दिलीप सावलानी, प्रकाश चेतवानी, मोहन मंजानी, अशोक माखीजानी से संपर्क कर सकते है.