Posted by : achhiduniya 12 October 2024

किसान गरीब मजदूर समिति के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। ताराचंद गोस्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह सनातन धर्म को समाप्त करने के लिए मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य बॉलीवुड में भाग लेने गए। ऐसे लोगों को बॉलीवुड में नहीं जाना चाहिए वह चाहे बिग बॉस हो या फिर और कोई नाटक।  अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ अखिल भारत हिंदू महासभा की छाया गौतम ने भी विरोध जताते हुए, उन्होंने कहा कि यह समझ में नहीं आता कि यह बाबा सनातनी है, भागवताचार्य है या फिर मॉडल। उन्होंने कहा कि उनको हीरो बनकर मुंबई में ही रहना चाहिए। इनका वृंदावन में प्रवेश नहीं होना चाहिए और उनकी व्यासपीठ भी नहीं होनी चाहिए यह जिम्मेदारी बृजवासियों की बननी चाहिए। जिस तरह से सलमान खान ने अनिरुद्धाचार्य की बेज्जती की है वह सही नहीं है। वहीं मामले को लेकर ताराचंद गोस्वामी के द्वारा वृंदावन कोतवाली में 
दी गई तहरीर के बारे में वृंदावन कोतवाली के SHO रवि कुमार त्यागी से भी बात की गई। इस दौरान रवि त्यागी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और उसमें जांच की जा रही है। वृंदावन के प्रसिद्ध भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि मैं बिग बॉस में भाग लेने नहीं गया था। मैं वहां पर उन लोगों को समझने के लिए गया था। मैं उनको वहां पर सनातन के बारे में समझने गया था मैं अपने सनातन का पक्ष रखने वहां गया था। उन्होंने कहा कि हनुमान जी लंका गए थे तो हनुमान जी ने रावण को समझाने का प्रयास किया था। इस तरह मेरा भी धर्म था कि मैं उनको वहां जाकर समझाऊं कि यह सीरियल गलत है। 
समझ में गलत प्रभाव डालने वाला सीरियल है। आप जो मूवी बनाकर संतों के खिलाफ मैसेज देते हैं तो मैं उनके मंच पर जाकर उनको समझाने का काम किया है कि यह जो तुम कर रहे हो वह गलत है। अनिरुद्धाचार्य के वह बिग बॉस में उनको समझाने गए थे और गीता देने गए थे। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि मैंने उनसे राधे-राधे बुलवाया और मैंने उनको गीता दी कि इसको पढ़ना जिससे कि तुम्हारी बुद्धि सही हो। यह पहला प्रयास में नहीं करूंगा सनातन को जोड़ने का तो कौन करेगा जो बच्चा कीचड़ में है उसको कीचड़ में जाकर बचाना पड़ेगा। जितनी मेरी बुद्धि थी उतना मैंने कार्य किया। मैंने उनसे कहा कि संतों के खिलाफ जो आप मूवी बनाकर प्रचार कर रहे हो वह गलत है। हम इकलौते हैं जो बॉलीवुड का खुलकर विरोध करते हैं हम विरोध करते हैं,इसीलिए उन्होंने हमें बुलाया। इस बयान पर छाया गौतम ने कहा कि मुझे वह यह बताएं कि जो गीता उन्होंने सलमान खान को दी है सलमान खान उस गीता को कहां रखेगा। बिग बॉस के घर में रखेगा अपने घर में रखेगा या मस्जिद में रखेगा या मजार में रखेगा। यह सस्ती लोकप्रियता और पैसे के लिए वहां गए हैं और अभी मैंने इनका पुतला फूंका है,अगर यह वृंदावन में एंट्री करेंगे तो मैं गौरी गोपाल में जाकर उनका पुतला फूकूंगी। पुलिस को शिकायत करने वाले वादी ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि मैं किसान गरीब मजदूर का प्रदेश अध्यक्ष हूं। बिग बॉस में तो वही जाता है जो बिग बॉस का काम करता है जो हीरो है यह तो भागवताचार्य हैं। यह भागवत करने वाले हैं,यह वृंदावन के धाम का रहने वाला व्यक्ति कैसे वहां पहुंच गया।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -