- Back to Home »
- Property / Investment »
- त्योहारों पर महंगाई का तड़का लोगों के उत्साह उमंग का अंग अंग फड़का ...
Posted by : achhiduniya
05 October 2024
त्योहारो
का उत्साह महंगाई के चलते फीका
पड़ता जा रहा है।
आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ गया है। इन दिनों आलू-टमाटर, लहसुन-प्याज और हरी सब्जियों के दाम में बेतहाशा वृद्धि
हुई है। महिलाओं के लिए टमाटर लाल हो गया है। टमाटर 60 से 80 रुपये
प्रति किलो के भाव बिक रहा है। लहसुन की कीमत 400 रुपये हो गयी है। प्याज का भाव भी आम आदमी को रुला रहा
है। प्याज बाजार में 60 से
80 रुपये
प्रति किलो बिक रहा है। महंगाई में इजाफा खाद्य तेल के साथ हुआ। सप्ताह भर पहले
तेल की कीमत अचानक बढ़ गयी। लोगों की जेब पर प्रति लीटर 15 से 20 रुपये
का भार बढ़ गया। लोग खाद्य तेल के महंगा होने से कराह रहे थे। इस बीच, महंगाई
का एक और झटका लग गया। अब हरी सब्जियों की कीमत
में उछाल आ गया। लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई त्योहारों का उत्साह फीका करने
का काम कर रही है। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ सब्जियों की कीमत में
बढ़ोतरी हो गयी। हरा धनिया ने भी तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। 50 रुपये प्रति किलो बिकने वाला हरा धनिया अब 200 रुपये का हो गया है। हरी मिर्च ने आंखों से आंसू निकाल
दिये। 30 रुपये
वाली हरी मिर्च 100 रुपये
में बिक रही है। 50 रुपये
में एक किलो मिलने वाले अदरक की कीमत भी 180 रुपये हो गयी है। टमाटर का दाम 20 रुपये बढ़कर 80 रुपये
का हो गया है। आलू 50, प्याज
60 से
80 और
लहसुन 400 रुपये
में मिल रहा है।

