- Back to Home »
- Politics »
- हमारा हिंदुत्व कुकिंग गैस देता है,बीजेपी का हिंदुत्व लोगों के घरों को जलाता है,विश्वासघाती के लिए पार्टी के दरवाजे बंद...यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे
हमारा हिंदुत्व कुकिंग गैस देता है,बीजेपी का हिंदुत्व लोगों के घरों को जलाता है,विश्वासघाती के लिए पार्टी के दरवाजे बंद...यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे
Posted by : achhiduniya
05 October 2024
महाराष्ट्र में इसी साल नवंबर में चुनाव होने वाले हैं।
इसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना-यूबीटी
के चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा,किसी
भी विश्वासघाती को पार्टी में एंट्री नहीं दी जाएगी, एकबार जब डेढ़ महीने बाद वे जॉबलेस हो जाएंगे। ठाकरे उन
नेताओं को विश्वासघाती बुलाते हैं जो 2022
में शिवसेना के विभाजन के बाद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। उद्धव
का दावा है कि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना सत्ता से बाहर हो जाएगी। शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर
हमला करते हुए उद्धव ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने के बाद राज्य के
संसाधनों की लूट का हिसाब लेगी। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र
दौरे को लेकर
उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह जहां भी किसी परियोजना की आधारशिला रखते हैं,वह कभी पूरी
नहीं होती है। महाराष्ट्र में 2022 में
सरकार को गिराने के बाद कोई भी बड़ी परियोजना शुरू नहीं की गई है। आगे बीजेपी पर
हमला करते हुए उद्धव ने कहा,हमारा
हिंदुत्व ऐसा है जो लोगों को कुकिंग गैस देता है जबकि बीजेपी का हिंदुत्व ऐसा है
जो लोगों के घरों को जलाता है। यूबीटी चीफ ने अपनी पार्टी की ओऱ से आयोजित जॉब
फेयर आयोजित किया। इस कार्यक्रम में ठाकरे ने कहा कि राज्य की जनता बीजेपी और
शिवसेना को विधानसभा चुनाव में उन्हें उनकी जगह दिखाएगी। डेढ़ महीने में ये
विश्वासघाती हमारे पास नौकरी के लिए आएंगे क्योंकि वे जॉबलेस हो जाएंगे। मैं चुनाव
के बाद किसी भी विश्वासघाती को नौकरी नहीं देने वाला हूं।

