- Back to Home »
- Agriculture / Nature , State News »
- जल प्रदूषण वायु प्रदूषण ने किया दिल्ली वासियों का जीना दूभर
Posted by : achhiduniya
22 October 2024
दिल्ली
वाले इस वक्त प्रदूषण की दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं। एक तरफ पॉल्यूशन की वजह से
दिल्ली में सांस लेना दूभर हो गया है। चारों तरफ सफेद धुंध की चादर छाई हुई है। दूसरी
तरफ जल प्रदूषण की भी समस्या दिल्ली वाले झेलने को मजबूर हैं। यमुना नदी में सफेद
झाग की मोटी परत जम गयी है। कालिंदी कुंज बैराज पर यमुना में सिर्फ सफेद झाग दिखाई
दे रहा है। दोनों मुद्दों पर दिल्ली में सियासत भी खूब जमकर हो रही है। आम आदमी
पार्टी की सरकार का दावा है कि प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए गंभीरतापूर्वक
उपाय किये गये हैं। जीआरएपी का दूसरा चरण लागू किया गया है। दूसरी तरफ विपक्ष आप
सरकार को प्रदूषण के मुद्दे पर घेर रहा है।
वहीं दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़
रहा है। मंगलवार की सुबह दिल्ली के कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूंचकाक 300
पार कर गया। प्रदूषण
की समस्या ने दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ा दी है। दूसरी तरफ मॉर्निंग वॉक करने
वालों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है। सुबह की सैर पर निकले लोगों को
प्रदूषण की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सर्दियों से पहले हवा
में जहरीला स्मॉग सामान्य घटना हो गई है। आम तौर पर इंडिया गेट,
लोधी गार्डन,
कर्तव्य पथ और पार्कों
में सुबह की सैर को लोग निकलते हैं।
बीते एक हफ्ते से मॉर्निंग वॉक करने वालों की
संख्या में गिरावट आयी है। जहरीली हवा के कारण सुबह में लोग बाहर निकलना पसंद नहीं
कर रहे हैं। प्रदूषण और मौसम में आए बदलाव का असर मरीजों पर देखा जा रहा है। रोजाना
50 से 60 वायरल फीवर और पॉल्यूशन इन्फेक्शन के
मामले सामने आ रहे हैं। प्रदूषण की मार से बचाव के लिए डॉक्टर्स लोगों को बाहर
निकलते समय मास्क सजेस्ट कर रहे हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)