Posted by : achhiduniya 22 October 2024

UP-CM योगी आदित्यनाथ और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है,जब बीते लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। राज्य में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन ने कमाल कर दिखाया। राज्य की 80 में से 43 सीटों पर गठबंधन ने जीत दर्ज की,वहीं बीते एक दशक में यूपी में यह बीजेपी की सबसे बड़ी हार है। इस हार के बाद अब राज्य में उपचुनाव हो रहे हैं। राज्य में नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव का ऐलान हो गया है और बीजेपी का एक बार फिर से मुकाबला उसी गठबंधन की चुनौती से है। इस वजह से अब इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। यह मुलाकात इसलिए और अहम हो जाती 
है क्योंकि बीते हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है, जिसमें कहा गया कि बीजेपी के लिए आरएसएस ने जमीन तैयार की। दरअसल,उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच सर संघ चालक मोहन भागवत मथुरा के दौरे पर हैं। मथुरा में ही उनकी मुलाकात सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हुई। दोनों के बीच के परखम में यह मुलाकात हुई। अब इन दोनों ही नेताओं के बीच मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो इस बैठक में उपचुनाव के साथ ही फिर से बीजेपी की उत्तर प्रदेश में जड़ें मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा होगी। हरियाणा की तर्ज पर एक बार फिर आरएसएस यूपी में भी संगठन को धार देने की तैयारी कर रहा है। 
ये मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन और राज्य के संगठन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बीजेपी के अध्यक्ष पद के लिए अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सदस्यता अभियान के बाद बूथ स्तर के अध्यक्ष का चुनाव होगा यानी संगठन के मुद्दे पर भी इस मुलाकात के दौरान चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -