Posted by : achhiduniya 14 November 2024

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने वादा किया है कि अगर झारखंड में इंडिया गठबंधन सत्ता में आता है तो घुसपैठियों को भी सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने कहा,आज कांग्रेस के एक नेता ने झारखंड में कहा है कि हम सस्ते गैस सिलेंडर हिंदू और मुसलमानों के साथ-साथ घुसपैठियों को भी देंगे। घुसपैठियों की आरती उतारने वाले ऐसे लोगों को कहीं पर भी अवसर मिलना चाहिए क्या? ये वोट पाने के लिए देश के साथ, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ जो खेल, खेल रहे हैं ये उसका उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को नवी मुंबई की पनवेल रैली में मौजूद भीड़ से कहा कि वे भी एक हैं तो सेफ हैं का नारा दोहराएं ताकि समाज को बांटने की कोशिश करने वालों की नींद उड़ जाए। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन उसने गरीबों को ही लूट लिया। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी की मानसिकता यह सुनिश्चित करने की है कि गरीब प्रगति न 
करे। पनवेल में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा,अगर गरीबों को फायदा हो रहा है तो आपको खुशी होती है, लेकिन कांग्रेस को इस बात की खुशी नहीं है। उन्होंने कहा,वोट बैंक की राजनीति के मामले में कांग्रेस काफी आगे है, लेकिन वह गरीबों की दुश्मन है। नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि महाराष्ट्र के प्रति अपने प्रेम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,जब भाजपा ने 2013 में मुझे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर चुना था तब मैं रायगढ़ किले गया था और शिवाजी महाराज से देश के लिए काम करने का आशीर्वाद मांगा था। 
उन्होंने कहा,छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमें स्वराज की शपथ दिलाई थी। हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वराज के साथ-साथ सुराज के संकल्प को आगे बढ़ाना है। स्वराज का ये संकल्प तब पूरा होगा जब हमारा गरीब आगे बढ़ेगा। इस संकल्प की सिद्धि का काम केवल भाजपा और महायुति सरकार ही कर सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को रोकने की बड़ी जिम्मेदारी गरीबों की है। मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब को गरीब बनाए रखने के एजेंडे के साथ काम किया है। उन्होंने कहा,पीढ़ी दर पीढ़ी ये लोग केवल गरीबी हटाओ का झूठा नारा देते रहे। गरीबी हटाओ के नारे के नाम पर कांग्रेस ने गरीबों को ही लूट लिया प्रधानमंत्री ने कहा कि इसलिए गरीब, जिंदगी की मुश्किलों से बाहर नहीं आ पाया और आजादी के 70 साल बाद भी देश के ज्यादातर लोग रोटी, कपड़ा और मकान पाने के लिए जूझते रहे। उन्होंने दावा किया,पिछले 10 वर्षों में पहली बार ये हालात बदले हैं। पहली बार कोई सरकार 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाई है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -