- Back to Home »
- Religion / Social »
- आध्यात्मिक योग सत्संग 8 से 10 नबंबर योगाचार्य सद्गुरूदेव डा. दासलाल जी महाराज के सानिध्य में
Posted by : achhiduniya
07 November 2024
नागपुर:-
योगाचार्य सद्गुरूदेव डा. दासलाल जी महाराज, श्री
सिद्ध गुफा सवाईधाम के यौगिक संरक्षण में तीन दिवसीय आध्यात्मिक योग सत्संग का
आयोजन 8 नबंबर से 10 नबंबर तक श्री हनुंमान मंदिर सांस्कृतिक भवन, अंचाबाई धर्मशाला आजाद चौक
सदर में आयोजित किया जायेगा। प्रात: पांच बजे सुबह से रात्रि
तक होने वाले योगाभ्यास, आरती, जीवनतत्व साधन एवं योगासन व क्रियाओं के
संबंध में जनमानस को इस कार्यक्रम
में निशुल्क प्रवेश रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने
वाले समस्त साधकों एवं भागीदारों को प्रात: स्वल्पाहार से रात्र तक भोग प्रसाद की
व्यवस्था आयोजकों की ओर
से की जायेगी। योग-योगेश्वर रामलाल जी महाराज और अनंत बिभूषिच
चन्द्र मोहन जी महाराज की असीम कृपा से सिद्ध योगसाधक योगमंडल नागपुर की ओर से
आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने देशभर से सद्गुरू दासलाल जी महाराज
के अनुयाई नागपुर पहुँचेंगे।
आयोजकों की ओर से नागरिकों और योग सीखने के इच्छुक विद्यार्थियों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है। कार्यक्रम
के बिषय में जानकारी के लिये 9823666950 , 9834932257 पर संपर्क किया जा सकता है। लोककल्याण
के लिये किये जाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिये किसी भी प्रकार
का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।
