Posted by : achhiduniya 25 November 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार (23 नवंबर) को घोषित किए गए। इसमें महाविकास अघाड़ी (MVA) का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा। इस गठबंधन को कुल 46 सीटों पर जीत मिली।  शरद पवार गुट की एनसीपी (SP) ने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन महज 10 सीटों पर ही सफलता हासिल हुई। हालांकि शरद पवार गुट की पार्टी का वोट प्रतिशत 11.28 रहा। इसके साथ ही महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी ने कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था।  उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने 95 सीट पर चुनाव लड़ा और 20 सीटों पर जीत हासिल की। उधर, महायुति में शामिल पार्टियों ने 288 में 
से 230 सीटों पर जीत का परचम लहराया। प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हुई थी। NCP  [शरद पवार] नेता अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, इतनी बड़ी जीत हुई है भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र में, उसके बाद भी जनता में कोई भी जश्न का माहोल नहीं है।  अणुशक्ति नगर विधानसभा में तो जश्न की रैली में भी लोगों को पैसे देकर बुलाया जा रहा है। जनता नहीं ईवीएम का खेल है। अणुशक्ति नगर सीट पर एनसीपी (एसपी) ने फहाद अहमद को मैदान में उतारते हुए उनपर भरोसा जताया था,लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
यहां अजित पवार गुट एनसीपी की उम्मीदवार सना मलिक ने जीत हासिल की है। सना मलिक को कुल 49 हजार 341 वोट हासिल हुए। वहीं, शरद पवार गुट के उम्मीदवार फहाद अहमद को कुल 45 हजार 963 वोट मिले। इस सीट पर तीसरे स्थान पर राज ठाकरे की पार्टी MNS के उम्मीदवार आचार्य नवीन विद्याधर रहे। अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति और शरद पवार गुट के नेता फहाद अहमद ने ईवीएम का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी को घेरा है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि जश्न की रैलियों में भी पैसे देकर लोगों को बुलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

More Detail Contact :- http://www.sadhanabankngp.com/

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हमने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना', चिनाब ब्रिज का उद्घाटन कर बोले PM मोदी।@ बेंगलुरु भगदड़ मामले में CM ने पुलिस आयुक्त और अधिकारियों के निलंबन का किया बचाव।@ साइबर ठगों ने बुजुर्ग डॉक्टर दंपति को 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 1.95 करोड़ की ठगी।@ वक्फ संपत्तियों के लिए UMEED पोर्टल लॉन्च, अब ये काम होंगे ऑनलाइन।@ 3 अगस्त को होगी NEET-PG की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने NBE को दिया समय @ केरल: ED का बड़ा एक्शन, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति और क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज जब्त।@ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया।@ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया।@ ट्रंप और मस्क के विवाद का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर, Bitcoin 1,04,000 डॉलर से नीचे।@ बिहार में शराब की ऑनलाइन डिलीवरी? पुलिस ने कूरियर बॉय को रंगे हाथ पकड़ा।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"शिक्षिकाओं से वसूली व बदसलूकी दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय" "महाबोधि महाविहार मुक्ति पंडो व सरकार पर क्या बोले भंते दीपांकर सुमेध्रो""रामेश्वरम पंबन पुल का मनोहारी दृश्य,PM Narendra Modi द्वारा लोकार्पण" "नागपुर हिंसा उपद्रवियों को बताया निर्दोष,नागपुर मुस्लिम कमेटी" "हत्या को बता रहें आत्महत्या एक महीने से न्याय के लिए भटक रहा परिवार" "धोखाधड़ी करते NGO, कैंसर के नाम पर कोऑपरेटिव सोसायटी का कारनामा"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -