Posted by : achhiduniya 25 November 2024

बीते रविवार को संभल की शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान बवाल हो गया। इस दौरान भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ और कई गाड़ियों में आग लगा दी। इस घटना में कई अधिकारी और पुलिस वाले घायल हो गए, जबकि कई लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अब तक लगभग ढाई हजार से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और कई लोगों को हिरासत में लिया है। इसी हिंसा के खिलाफ आज अलीगढ़ में करणी सेना ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया। जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। करणी सेना ने हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अखिल भारतीय करणी सेना का कहना है जिस तरीके से संभल में 
मस्जिद का सर्वे करने आई टीम पर पत्थर बाजी की गई। इसमें हमारे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। करणी सेना ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर कर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की, जिससे ऐसे लोग आगे पत्थरबाजी न कर सकें। अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा,इसी को लेकर हमने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और ऐसे लोगों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए। 
उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में करणी सेना के जरिये एडीएम सिटी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है। अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा,संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए उपद्रव की घटना में शामिल सभी आरोपियों पर कठोर कार्यवाही की जाए। इस दौरान सभी करणी सेना के नेताओं ने संभल हिंसा के आरोपियों को फांसी देने की मांग की। ज्ञानेंद्र सिंह चौहान सरकार को चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अखिल भारतीय करणी सेना के हजारों सैनिक प्रदेश में जहां-जहां ऐसी मस्जिद हैं, उनको स्वयं चिन्हित करेंगे और मंदिर बनाने का कार्य करेंगे। अखिल भारतीय करणी सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता सिंह ने बताया कि उपद्रवियों के हमले में बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा,जिस तरह का कृत्य शांति दूतों ने किया है, इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसलिए आरोपियों को तुरंत फांसी दे देनी चाहिए। जिलाध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने बताया कि संप्रदाय विशेष के लोगों ने पूर्व में भी हमारी यात्राओं और कावड़ियों पर अलग-अलग तरह से हमले किए जा चुके हैं। ऐसे आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उनको तुरंत फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -