Posted by : achhiduniya 26 December 2024

प्यू रिसर्च सेंटर ने सबसे तेजी से बढ़ने वाले धर्म को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की है,जिसमें ईसाई, मुस्लिम, हिंदू, बौद्ध समेत कई धर्म शामिल हैं। इसमें 2010 से 2050 के बीच इन समुदायों की आबादी में होने वाले बदलाव का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट का कहना है कि 2010 से 2050 के बीच सिर्फ 40 साल में मुस्लिमों की जनसंख्या में 1,161,780,000 अंतर आ जाएगा। वर्तमान में इस्लाम दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा समुदाय है और 2010 में इसकी कुल जनसंख्या 1,599,700,000 थी, जो 2050 तक दो अरब से भी ज्यादा हो जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार 26 साल बाद दुनियाभर में 2,761,480,000 मुस्लिम होंगे। रिपोर्ट में कहा गया कि मुसलमानों की आबादी 
में वृद्धि के पीछे युवा आबादी और उच्च प्रजनन दर जैसे फैक्टर हैं। मुस्लिमों का फर्टिलिटी रेट दूसरे धर्मों की तुलना में सबसे ज्यादा है। इस धर्म में प्रति महिला प्रजनन दर 3.1 है, जबकि क्रिश्चन में 2.7 है। रिपोर्ट में कहा गया कि विकासशील देशों में फर्टिलिटी रेट ज्यादा है,जबकि मृत्युदर कम है,जिसकी वजह से सब-सहारा अफ्रीका जैसे इलाकों में मुस्लिम और ईसाई आबादी में 2050 तक 12 फीसदी तक वृद्धि का अनुमान है। प्यू रिसर्च ने बताया कि 2010 में दुनिया में 34 फीसदी मुस्लिम आबादी 15 साल से कम उम्र की थी, 60 फीसदी 15 से 59 साल की थी और सिर्फ 7 फीसदी लोग 60 या उससे ज्यादा उम्र के थे।

सबसे ज्यादा मुस्लिम अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में रहते हैं,जहां वैश्विक जनसंख्या वृद्धि दर सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है। ईसाईयों की बात करें तो वर्तमान में सबसे बड़ा धर्म क्रिश्चेनिटी है,दुनियाभर में कुल 2,168,330,000 ईसाई रहते हैं यानी विश्व की कुल आबादी का 31.4 फीसदी क्रिश्चन हैं। 2050 तक ईसाइयों की आबादी में करीब 80 करोड़ का इजाफा होने का अनुमान है यानी मुस्लिमों के मुकाबले क्रिश्चन आबादी में कम बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक क्रिश्चन आबादी 2,918,070,000 हो जाएगी। 2010 से 2050 तक ईसाइयों की आबादी में कुल 74,97,40,000 का अंतर आ जाएगा। इन आंकड़ों को देखें तो आने वाले समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाला धर्म इस्लाम है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -