Posted by : achhiduniya 26 December 2024

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी [शरद पवार गट] शरद पवार की बेटी और बारामती से सुप्रिया सुले ने कहा, ईवीएम में गड़बड़ी का पूरा मामला बहुत ही परेशान करने वाला है। इसमें क्या तकनीकी समस्या है या वोटर लिस्ट में कोई गड़बड़ी है,इस पर चर्चा करने की जरूरत है। जब तक हमारे हाथ टेक्निकल सबूत नहीं आते हैं, तब तक EVM पर आरोप लगाना ठीक नहीं है,क्योंकि इसी ईवीएम से मैं खुद 4 बार चुनाव जीत चुकी हूं। सांसद सुप्रिया सुले ने ये भी कहा,यह मेरा व्यक्तिगत विचार है कि युगेंद्र पवार (बारामती विधानसभा से हारने वाले उम्मीदवार) को वोटों की रिकाउंटिंग के लिए नहीं कहना चाहिए। इसलिए मैंने उनसे रिकाउंटिंग के लिए आवेदन वापस लेने के लिए कहा और उन्होंने ऐसा किया है। जब मैं चार बार ईवीएम से वोट करके निर्वाचित हुई तो मैं कैसे कह सकती हूं कि इसमें गड़बड़ी हुई है। 
उन्होंने आगे कहा,हालांकि कई लोग कह रहे हैं कि मतदाता सूची पर बहुत सारे सवाल हैं इसलिए, मेरा विचार है कि अगर चीजें हैं पारदर्शिता से किया जाए, चाहे वह ईवीएम हो या बैलेट पेपर, फिर इसमें दिक्कत क्या है? अगर लोग बैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहते हैं तो उसी से होने दीजिए, दिक्कत क्या हैहाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा,वहीं महायुति गठबंधन में शानदार प्रदर्शन करते हुए देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाई। दरअसल,महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही लगातार कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता ईवीएम को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सहयोगी शरद पवार की एनसीपी ने इसे लेकर सॉफ्ट रुख अपनाया है। शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने साफ तौर से कहा है कि बिना ठोस सबूत के ईवीएम को दोष देना गलत है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -