Posted by : achhiduniya 24 December 2024

बीते 4 जून, 2024 को 18वीं लोकसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद 25 जून 2024 को ओवैसी ने हैदराबाद के सांसद के रूप में लोकसभा में शपथ ली। शपथ लेने के बाद ओवैसी ने जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन का नारा लगाया था, जिस पर उस समय काफी हंगामा मचा था। मामले के तूल पकड़ने के बाद ओवैसी ने इस पर सफाई देते हुए कहा,हर कोई बहुत सारी बातें कह रहा है। मैंने अभी कहा, जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन। यह कैसे खिलाफ है, संविधान में प्रावधान दिखाएं। संसद में जय फिलिस्तीन बोलना ओवैसी को भारी पड़ गया है। इसे लेकर देशभर में विवाद हुआ था, जिसके बाद अब बरेली जिला अदालत के न्यायाधीश ने ओवैसी को नोटिस जारी किया है। बरेली की कोर्ट ने संसद में जय फिलिस्तीन बोलने के मामले में AIMIM {ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन} के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को नोटिस जारी कर तलब किया है। एक अधिवक्ता ने मंगलवार 
को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अदालत ने मामले में 7  जनवरी को सुनवाई तय की है। दरअसल, संसद में जय फिलिस्तीन बोलने के मामले में ओवैसी के खिलाफ अधिवक्ता वीरेंद्र गुप्ता ने वाद दायर किया है, जिसमें उन पर संवैधानिक एवं कानूनी मान्यताओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। अधिवक्ता वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने एमपी-एमएलए कोर्ट में असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने पुनरीक्षण याचिका जिला न्यायाधीश की कोर्ट में दायर की थी।



उन्होंने बताया कि जिला न्यायाधीश की अदालत ने याचिका को स्वीकार करते हुए सांसद असदुद्दीन ओवैसी को सात जनवरी को हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया है। वाद दायर करने वाले अधिवक्ता वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह ओवैसी के जय फिलिस्तीन का नारा लगाने से आहत हैं। ओवैसी का बयान भारत के संविधान के विपरीत और अपमान करने जैसा है। इसे लेकर ही उन्होंने बरेली एमपी-एमएलए कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने 12 जुलाई 2024 को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने मामले में जिला न्यायाधीश की अदालत में अपील की।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -