Posted by : achhiduniya 06 December 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि मौजूदा सरकार में भले ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में हमारा रोल बदल गया हो, लेकिन हमारी दिशा और समन्वय वही रहेगा। अब तक एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे और देवेंद्र फडणवीस के साथ अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था, लेकिन अब फडणवीस मुख्यमंत्री हैं और शिंदे-पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया है। फडणवीस ने कहा कि जो भी वादे हमने किए हैंउन्हें पूरा करने का हम प्रयास करेंगे। हमारी राजनीति बदले की नहीं, बल्कि बदलाव की होगी। हम विपक्ष का सम्मान करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अगले पांच साल तक राज्य में स्थिर सरकार रहे। मुख्यमंत्री 
फडणवीस ने कहा था कि उन्होंने शरद पवार, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया था, सभी ने उनका अभिनंदन किया, लेकिन कुछ कारणों से वह आ नहीं सकें। फडणवीस ने सियासत में संवाद की अहमियत पर जोर देते हुए कहा था,सियासत में संवाद की जगह होनी चाहिए। वहीं, उद्धव ठाकरे पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा थाराजनीति में कोई खत्म नहीं होता है, सब रहेंगे, हम भी रहेंगे। सूत्रों के अनुसार फडणवीस मंत्रालय का फॉर्मूला भी तय हो गया है। 
बीजेपी के कोटे से 20 मंत्री हो सकते हैं। बीजेपी गृह और फाइनेंस भी अपने पास रखेगी। वहीं, शिवसेना को एनसीपी से ज्यादा मंत्री मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना के कोटे से 13 मंत्री तो वहीं एनसीपी के कोटे से 10 मंत्री हो सकते हैं। बीजेपी के सबसे सीनियर विधायक कालिदास कोलंबकर को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। उन्होंने राज भवन में शुक्रवार को एक बजे प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली। महाराष्ट्र विधानमंडल का विशेष सत्र शनिवार (7 दिसंबर) से शुरू होगा और नौ दिसंबर तक चलेगा। प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर अन्य नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायेंगे। नौ दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और बहुमत साबित किया जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -