- Back to Home »
- Crime / Sex »
- पकड़ने गए बिजली चोरी मिला प्राचीन मंदिर,शाही जामा मस्जिद के निकट बन रही पुलिस चौकी का भूमि पूजन
Posted by : achhiduniya
28 December 2024
बीते कई महीनों से उत्तर प्रदेश के संभल
विवादों में रहा है। शाही जामा मस्जिद की जमीन पर हिंदू पक्ष ने दावा किया था।
कोर्ट में दाखिल याचिका में दावा किया गया था कि एक मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई
गई है। ऐसे में अदालत ने सर्वे का आदेश दिया। सर्वे करने पहुंची टीम की पुलिस के
साथ झड़प हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हुए और पांच लोगों की मौत हो गई। इसके
बाद से संभल छावनी में तब्दील हो गया। यहां के सांसद जियाउर रहमान बर्क के खिलाफ
बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ। उनके खिलाफ करोड़ों का जुर्माना लगाया गया है।
बिजली चोरी करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संभल में बिजली चोरी
की जांच
करने गई टीम को एक प्राचीन मंदिर मिला, जो कई सालों से बंद था। मंदिर की साफ-सफाई
हुई तो वहां का बंद पड़ा कुआं भी मिला। इसके बाद एक दूसरा मंदिर पाया गया और अब
संभल में अलग-अलग जगहों पर प्राचीन मंदिरों की तलाश जारी है। संभल में बड़ी संख्या
में तीर्थ स्थान होने का दावा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा
मस्जिद के ठीक सामने पुलिस चौकी का निर्माण शुरू हो चुका है। इस चौकी का नाम
सत्यव्रत होगा। शनिवार के दिन इस पुलिस चौकी की नींव रखी गई। आचार्य पंडित शोभित
शास्त्री ने भूमि पूजन किया।
वास्तु यंत्र और वास्तु मंत्र के द्वारा भूमि पूजन
किया गया। इस दौरान बारिश होने पर आचार्य पंडित शोभित शास्त्री ने बताया कि वर्षा
का होना वास्तु के लिए शुभ संकेत है। भूमि पूजन के समय संभल के असिस्टेंट
सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस भी मौजूद रहे। भूमि पूजन के समय सुरक्षा को बेहद चाक चौबंद
रखा गया। भूमि पूजन कराने वाले आचार्य ने बताया
कि इस पुलिस चौकी का
नाम सत्यव्रत रखा जाएगा। नींव खुदाई के बाद भूमि पूजन किया गया। पुलिस चौकी की
नींव की खुदाई का कार्य जारी है। पुलिस का कहना है कि इस चौकी के बनने से वो इलाके पर नजर रख
सकेगी। शाही जामा मस्जिद के निकट बन रही पुलिस चौकी के निर्माण कार्य में महिला
संगठन ने सहयोग किया।