Archive for 11/14/24
मजार /दरगाह में जिहादी दफ़न हैं,हिंदुओं को वहाँ नहीं जाना चाहिए... बीजेपी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर
बीजेपी विधायक
नन्दकिशोर गुर्जर ने कहा कि मुस्लिम भी हिंदू देवताओं को मानते हैं और अरब में
मुस्लिम मकेश्वर महादेव जलाभिषेक करते हैं और जल्द ही भारत में मौलवी भी जलाभिषेक
करेंगे। भारत में सनातन धर्म बुलंद होगा। विधायक ने थूक और मूत्र जिहाद को बड़ी
साजिश बताया और कहा कि इस मुद्दे पर मुस्लिम धर्मगुरुओं बोलती बंद रहती हैं। लोनी
विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने यह बातें बागपत में कही। वह भाजपा के बागपत
जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के घर एक निजी कार्यक्रम में गए थे। बीजेपी विधायक ने कहा कि अगर हिंदू दरगाह पर जाकर
माथा पटकता है तो उससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि
ईश्वर एक है उसके
रूप अलग है लेकिन दरगाह के अंदर तो जेहादी दबे हुए हैं। मौलियों
ने कहा है तो हिंदुओं की आंख इस पर खुल गई। वहां न जाए। खाड़ी देशों में मुस्लिम
भगवान महादेव की पूजा कर रहे हैं। भोलेनाथ को मुस्लिम भी मान रहे हैं। मुझे उम्मीद
है कि मौलवी में भगवान महादेव का अभिषेक करेंगे। पूरी दुनिया में सनातन का झंडा
फहरेग। नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है कि हिंदुओं को दरगाह पर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि मजार /दरगाह में जिहादी दफ़न हैं।
जिन्होंने महिलाओं पर जुल्म किया था। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर में आने वालों का
सनातनी टेस्ट करने और मंत्र पढ़वाकर खतना की जांच करने की भी बात कही हैं।
नंद
किशोर गुर्जर ने कहा कि अगर मंदिर में कोई संदिग्ध लगे तो उससे मंत्र बुलवाया जाए।
यदि मंत्र ना बोल पाए तो फिर चेक किया जाए कि उसका खतना हुआ है या नहीं। गुर्जर
ने कहा कि जिस तरह से मेरी विधानसभा लोनी में जूस में मूत्र मिलाया गया। हमारे
विधानसभा में तो कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध लोगों की जांच शुरू कर दी है। जो दोषी
होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उनको पुलिस से पकड़वाया जाएगा। हमारी
मान्यताओं की संस्कृति का अपमान करेंगे उस समझौते में है आज पाकिस्तान के हालात है
कि सब लोग मस्जिद से रह रहे हैं लेकिन यह जब मौलवी और यह जो कठ मुल्ले है
स्टेटमेंट लगातार देते हैं कभी यह नहीं बोलते किसी भी प्रकार का मूत्र मिल रहे हैं ठोक दे रहे
हैं उनके खिलाफ एक बात भी नहीं बोलता है
यह बहुत बड़ी साजिश है और आज दुनिया के अंदर चाहे इसी कंट्रीज के लोग हैं भारत जो
है यह हिंदू की सदी दुनिया के अंदर होने जा रही है मौलवी वगैरा के चक्कर में पढ़ने
की जरूरत नहीं है।
बिजली बिल न भरने वालों के घरों में आग लगा दो...अधीक्षण अभियंता
सहारनपुर के
सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के सस्पेंड होते ही उनकी वर्चुअल मीटिंग के वीडियो सोशल
मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। इन वीडियो में सस्पेंड इंजीनियर महोदय सहारनपुर के
बिजली विभाग के दूसरे इंजीनियर्स से कह रहे हैं कि तुम कहां से पढ़कर आए हो, 16 का पहाड़ा सुनाओ। यदि कोई सिफारिश के लिए विधायक
जी का फोन आयें तो मत उठाओ। वही उपभोक्ताओं की सरकारी राहत खत्म करते हुए 1 kw के कनेक्शन को 2 किलोवाट कर दो। सहारनपुर विद्युत वितरण मंडल 2 के अधीक्षण अभियंता (सुपरिंटेंडिंग
इंजीनियर)
धीरज सिंह ने अपने अधीनस्थ के साथ एक वर्चुअल मीटिंग ली जिसमें उपभोक्ताओं से
बकाया वसूली पर जानकारी हासिल की जा रही थी। मीटिंग में जूनियर्स ने धीरज जायसवाल
को बताया कि कुछ घर हमेशा बंद मिलते है। इन बंद घरों के रहने वाले दूसरे राज्यों
में नौकरी करते हैं, ऐसे में बकाया वसूला
नहीं कर पा रहें है। इस पर सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर ने जवाब दिया कि ताला लगे घरों
में आग लगा दो। जूनियर अपने शीर्ष अधिकारी के मुंह से यह सुनकर चौंक पड़े कि बिजली
बकाया के लिए किसी उपभोक्ता के घर में आग लगाना जायज है क्या।
धीरज जायसवाल के इस
बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विभाग के
लोगों ने वायरल वीडियो की जानकारी पश्चिमांचल
विद्युत वितरण निगम की MD ईशा
दुहन को दी तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दिए। जांच सही पाये जाने पर
सहारनपुर के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर धीरज जायसवाल को सस्पेंड कर दिया गया है।
सस्ते गैस सिलेंडर हिंदू और मुसलमानों के साथ-साथ घुसपैठियों को भी देंगी कांग्रेस...
पीएम मोदी ने कहा कि
कांग्रेस के एक नेता ने वादा किया है कि अगर झारखंड में इंडिया गठबंधन सत्ता में आता है तो घुसपैठियों को भी
सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने कहा,आज कांग्रेस के एक नेता ने झारखंड में कहा है कि
हम सस्ते गैस सिलेंडर हिंदू और मुसलमानों के साथ-साथ घुसपैठियों को भी देंगे।
घुसपैठियों की आरती उतारने वाले ऐसे लोगों को कहीं पर भी अवसर मिलना चाहिए क्या? ये वोट पाने के लिए देश के साथ, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ जो खेल, खेल रहे हैं ये उसका उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को नवी
मुंबई की पनवेल रैली में मौजूद भीड़ से कहा कि वे भी एक हैं तो सेफ हैं का नारा दोहराएं ताकि समाज को बांटने की कोशिश
करने वालों की नींद उड़ जाए। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन उसने गरीबों को ही लूट लिया।
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी की मानसिकता यह
सुनिश्चित करने की है कि गरीब प्रगति न
करे। पनवेल में एक रैली को संबोधित करते
हुए मोदी ने कहा,अगर गरीबों को फायदा
हो रहा है तो आपको खुशी होती है, लेकिन कांग्रेस को
इस बात की खुशी नहीं है। उन्होंने कहा,वोट बैंक की राजनीति के मामले में कांग्रेस काफी
आगे है, लेकिन वह गरीबों की दुश्मन है। नरेंद्र मोदी ने
छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि महाराष्ट्र के प्रति अपने प्रेम का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा,जब भाजपा ने 2013 में मुझे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर
चुना था तब मैं रायगढ़ किले गया था और शिवाजी महाराज से देश के लिए काम करने का
आशीर्वाद मांगा था।
उन्होंने कहा,छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमें स्वराज की शपथ
दिलाई थी। हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वराज के साथ-साथ सुराज के संकल्प
को आगे बढ़ाना है। स्वराज का ये संकल्प तब पूरा होगा जब हमारा गरीब आगे बढ़ेगा। इस
संकल्प की सिद्धि का काम केवल भाजपा और महायुति सरकार ही कर सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को रोकने की बड़ी
जिम्मेदारी गरीबों की है। मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब को गरीब
बनाए रखने के एजेंडे के साथ काम किया है। उन्होंने कहा,पीढ़ी दर पीढ़ी ये लोग केवल गरीबी हटाओ का झूठा
नारा देते रहे। गरीबी हटाओ के नारे के नाम पर कांग्रेस ने गरीबों को ही लूट लिया। प्रधानमंत्री
ने कहा कि इसलिए गरीब, जिंदगी की मुश्किलों
से बाहर नहीं आ पाया और आजादी के 70 साल बाद
भी देश के ज्यादातर लोग रोटी, कपड़ा और मकान पाने
के लिए जूझते रहे। उन्होंने दावा किया,पिछले 10 वर्षों में पहली बार ये हालात बदले हैं। पहली बार
कोई सरकार 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाई है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)