Posted by : achhiduniya 02 January 2025

यात्रा को सुगम-सुरक्षित और समय की बचत के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। वंदेभारत की स्लीपर ट्रेन भी जल्द पटरियों पर दौड़ेगी। लंबी और मध्यम दूरी की यात्राओं के लिए प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। फिलहाल कुल 136 वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। इनमें 16 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं तमिलनाडु में स्थित स्टेशनों की जरूरतों को पूरा कर रही हैं। सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेन दिल्ली और वाराणसी के बीच चल रही हैं, जो 771 किलोमीटर की दूरी तय करती हैं। नए साल में भारतीय रेल ने भी नई अनाउंसमेंट की है। रेलवे ने कई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया है। अगर आप भी वंदेभारत ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो अपनी ट्रेन की नई टाइमिंग को कन्फर्म कर लेना भूलें। मौजूदा समय में देश में कुल 136 
वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। रेलवे नए साल में और भी नई वंदेभारत चलाने की तैयारियों में जुटा है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, नई टाइम टेबल में चार सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए संशोधित समय शामिल हैं। ट्रेन नंबर 22499 देवघर-वाराणसी, ट्रेन नंबर 22345 पटना-गोमती नगर, ट्रेन नंबर 22545 लखनऊ-देहरादून और ट्रेन नंबर 22346 गोमती नगर-पटना के समय में बदलाव किए गए हैं। खबर के मुताबिक, ट्रेन नंबर 22499 देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस अब न्यूसी-बीएसबी सेक्शन पर 21:55 बजे के बजाय 21:53 बजे रवाना होगी और 22:30 बजे अपने गंतव्य पर पहुंच जाएगी। 
ट्रेन नंबर 22345 पटना-गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस अपने पिछले शेड्यूल से पांच मिनट देरी से 09:05 बजे रवाना होगी और 14:35 बजे अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंचेगी। न्यूसी-एमएल सेक्शन पर आगमन का समय भी 14:15 बजे से 14:20 बजे एडजस्ट किया गया है। ट्रेन नंबर 22346 गोमती नगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस एमएल-एनईडब्लूसी सेक्शन पर बाद में पहुंचेगी। इस ट्रेन का नया समय 20:43 बजे तय किया गया है, जबकि पहले यह 20:35 बजे तय था। ट्रेन 23:45 बजे अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस एलजेएन-डीडीएन सेक्शन पर पहुंचने में थोड़ी देरी का एक्सपीरियंस होगा। अब यह ट्रेन 13:35 बजे की जगह 13:40 बजे निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -