Posted by : achhiduniya 04 January 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले महीने होने की संभावना है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अपनी महिला इकाई की अध्यक्ष अलका लांबा को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी की गई। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने कालकाजी से अलका लांबा के नाम को स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री आतिशी वर्तमान में कालकाजी से विधायक हैं और एक बार फिर से वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस अब तक कुल 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। उसने नयी दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। इसी तरह, कांग्रेस ने जंगपुरा सीट पर पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी को 
चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस की गारंटियां इस प्रकार हैं:-# 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली- कांग्रेस दिल्ली की जनता से 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा करने जा रही है। हालांकि इसकी घोषणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव पहले ही कर चुके हैं।# महिलाओं के खाते में सीधे पैसे भेजना : कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए महिलाओं पर विशेष ध्यान रखा है। कांग्रेस दिल्ली की महिलाओं को खाते में सीधे पैसे भेजने की योजना लागू करने जा रही है। # स्वास्थ्य बीमा योजना-कांग्रेस दिल्ली की जनता के लिए हेल्थ बीमा योजना लागू करेगी। # युवाओं को नौकरी की गारंटी-बेरोजगार वोटर्स को लुभाने के लिए कांग्रेस बड़ा दांव खेलने जा रही है । पार्टी बेरोजगार युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप योजना की घोषणा कर सकती है।# सभी के लिए राशन - कांग्रेस अपने पारंपरिक वोट बैंक को वापस  पाने के लिए दिल्ली में सभी के लिए राशन स्कीम लागू करेगी। दिल्ली की जनता के लिए कांग्रेस की इन गारंटियों को पार्टी के प्रमुख नेता, जैसे कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी, सोमवार से चरणबद्ध तरीके से लॉन्च करेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -