Posted by : achhiduniya 07 January 2025

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटने के आरोप गलत हैं। अगर किसी का नाम कटता है तो वह क्यों नहीं आयोग के पास जाता। वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर पर्याप्त समय मिलता है। राजनीतिक दलों को इस संबंध में आपत्ति दर्ज कराने का पूरा अवसर दिया जाता है। मतदाता सूचियों को हटाने या जोड़ने में उचित प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाता है। किसी भी हेरफेर की कोई गुंजाइश नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में लगभग 1.55 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 71.74 लाख महिलाएं शामिल हैं। दिल्ली में 2 लाख से अधिक लोग पहली बार मतदाता बने हैं। दिल्ली में 13 हजार से अधिक 
मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान मंगलवार को हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में एक ही चरण में पांच फरवरी को वोटिंग होगी। मतगणना आठ फरवरी को होगी। चुनाव के ऐलान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विपक्ष के आरोपों का खुलकर जवाब दिया। वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम काटना, एकाएक वोटिंग प्रतिशत बढ़ना और ईवीएम हैक समेत कई सवालों का राजीव कुमार ने जवाब दिया और कहा कि आयोग निष्पक्ष चुनाव कराता है।
विधानसभा चुनावों में मुफ्त के वादों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस पर कुछ नहीं कह सकते। फ्री के वादों पर हमारे हाथ बंधे हैं। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। राजीव कुमार ने कहा कि स्टार प्रचारकों को मर्यादा में रहकर ही चुनाव प्रचार करना चाहिए। किसी भी नेता को महिलाओं पर गंदे कमेंट करने से बचना चाहिए। महिलाओं के लिए गंदे कमेंट नहीं होने चाहिए। हम अपने DEO को एक्शन लेने से रोका हुआ है। ऐसे लोगों पर वोटर ही अपना फैसला देंगे। राजीव कुमार ने यह भी कहा कि केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होगा, ऐसे में दिल्ली चुनाव प्रभावित हो सकता है। इसलिए दिल्ली को लेकर कुछ भी खास बजट में ऐलान नहीं होना चाहिए। इस पर हम आज ही चिट्ठी लिखेंगे।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -