Posted by : achhiduniya 07 January 2025

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में युवक ने फैशन ब्रांड Louis Philippe की वेबसाइट से 4000 रुपये का एक ब्लेजर खरीदा था। युवक को ब्लेजर वापस कर रिफंड चाहिए था। 2021 में लुइ फिलिप की वेबसाइट हैक हो गई थी और कई ग्राहकों की पर्सनल डिटेल्स को पैसों के लिए बेच दिया गया था। साइबर अपराधियों ने इसी डिटेल के जरिए कस्टमर केयर अधिकारी बनकर युवक को कॉल किया और बोला कि रिफंड के लिए एक ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड होते ही अपराधियों को युवक के SBI खाते का एक्सेस मिल गया और उन्होंने खाते में जमा 94,204 रुपये फेडरल बैंक के एक खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद उन्होंने फेडरल बैंक में कई ट्रांजैक्शन कर सारे पैसों को कई अलग-अलग खातों में भेज दिया। युवक को जैसे ही फ्रॉड का पता चला
उसने सबसे पहले SBI कस्टमर केयर में कॉल कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही, युवक ने अपने नजदीकी पुलिस थाने और साइबर क्राइम सेल में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई। युवक को SBI में शिकायत करने का कोई फायदा नहीं मिला, बल्कि बैंक के कर्मचारी पीड़ित को ही लापरवाह बताने लगे। जिसके बाद युवक ने RBI बैंकिंग लोकपाल में बैंक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई,लेकिन यहां भी युवक को कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद युवक ने बैंक के खिलाफ गुवाहाटी हाई कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई।गुवाहाटी हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के बीच गुवाहाटी पुलिस ने उत्तर प्रदेश से अपराधी को पकड़ लिया, जो फर्जी पहचान से वहां रह रहा था। 
हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई में बैंक को लापरवाह कार्यशैली का दोषी पाया और पकड़े गए अपराधी से पैसों की वसूली कर पीड़ित को 94,000 रुपये लौटाने का आदेश दिया। हाई कोर्ट ने पाया कि पीड़ित ने फ्रॉड होने के कुछ ही देर बाद बैंक को इसकी जानकारी दे दी थी लेकिन बैंक ने इस पर कोई उचित कदम नहीं उठाया। SBI ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी। जहां सुप्रीम कोर्ट ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए बैंक को आदेश दिया कि उन्हें पीड़ित को 94,000 रुपये लौटाने होंगे।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -