Posted by : achhiduniya 01 February 2025

राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी [अजित गट] वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त की है। भुजबल ने एक शैक्षणिक संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मुझे राज्यपाल का पद देना मेरे मुंह पर ताला लगाने जैसा है। मैं राज्यपाल के रूप में क्या करूंगा? मेरा काम गरीब और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ना है। क्या मैं राज्यपाल बनने के बाद उस लड़ाई को जारी रख पाऊंगा? भुजबल ने स्पष्ट किया कि वह राज्यपाल के पद का अनादर नहीं कर रहे हैं। उन्होंने तेलगी स्टांप पेपर घोटाले में कुछ आरोप सामने आने पर जल्दबाजी में उनका इस्तीफा मांगने के लिए शरद पवार पर भी हमला 
किया। उन्होंने कहा कि गवर्नर का पद लेने से वह ओबीसी और अन्य समुदायों के अधिकारों और आरक्षण के लिए काम नहीं कर पाएंगे। वहीं जब उनसे पूछा गया कि वह बीजेपी के साथ गठबंधन करते हुए फुले-शाहू-अंबेडकर की विचारधारा को कैसे बनाए रखने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि इस विचारधारा को अब व्यापक रूप से अपनाया गया है। उन्होंने सवाल किया कि अगर वे ओबीसी का समर्थन करते हैं और फुले, शाहू और अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलते हैं, तो मुझे उनके साथ काम करने में कोई समस्या क्यों होनी चाहिए?
तेलगी घोटाले के बाद उपमुख्यमंत्री के पद से उनके इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर भुजबल ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री के रूप में पूरे मामले को उजागर किया और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ मकोका लगाया। मेरे खिलाफ कुछ आरोपों के बाद शरद पवार ने मेरा इस्तीफा मांग लिया।  मैंने दो घंटे के भीतर उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। जबकि बाद में मैंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अनुरोध किया कि मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने जांच की और निष्कर्ष निकाला कि घोटाले में मेरी कोई भूमिका नहीं थी। हालांकि भुजबल ने कहा कि भले ही मैंने इस्तीफा दे दिया और केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच में मुझे क्लीन चिट दे दी गई, लेकिन घोटाला की वजह से अभी भी मेरी छवि प्रभावित होती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -