Posted by : achhiduniya 31 March 2025

बिहार के अररिया जिले में कांग्रेस की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में उस समय हंगामा मच गया जब कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के निजी सुरक्षा गार्डों ने पार्टी कार्यकर्ताओं को धक्का दे दिया। पार्टी कार्यकर्ता कुमार के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके करीब जाने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश में निजी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें धक्का दे दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, रविवार को जब यात्रा एसएसबी परिसर के पास पहुंची तो पार्टी कार्यकर्ता कन्हैया कुमार के करीब आने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए एक-दूसरे से धक्का-मुक्की कर रहे थे। हालांकि, कन्हैया कुमार के निजी सुरक्षा गार्डों ने इसका विरोध किया और उन्होंने 
कुछ कार्यकर्ताओं को धक्का दे दिया। इसके कारण पार्टी कार्यकर्ताओं और निजी सुरक्षा गार्डों के बीच हाथापाई हुई। यात्रा का नेतृत्व कर रहे कन्हैया कुमार बीच में ही यात्रा छोड़कर चले गए। घटना अररिया में एसएसबी परिसर के पास हुई। कांग्रेस की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा 16 मार्च को पश्चिम चंपारण जिले के भितिहरवा आश्रम से शुरू हुई थी। यह वही जगह है जहां से महात्मा गांधी ने 1917 में अपना प्रसिद्ध चंपारण सत्याग्रह शुरू किया था। पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा के 15वें दिन कुमार अररिया पहुंचे। अररिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर अनवर ने पत्रकारों से कहा,कन्हैया ने यात्रा बीच में ही छोड़ दी क्योंकि उन्हें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली जाना था। कन्हैया के जाने के बाद भी यात्रा जारी रही,वह सोमवार को यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा बिहार के युवाओं के अधिकारों और रोजगार की लड़ाई है और इसका उद्देश्य पलायन को रोकना भी है।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -