Posted by : achhiduniya 04 March 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों संयुक्त किसान मोर्चा- राजनीतिक के 40 नेताओं के बीच सोमवार शाम को चंडीगढ़ में पंजाब भवन में बैठक हुई। हालांकि, तीखी बहस के बाद सीएम गुस्से में बैठक छोड़कर चले गए, जिससे किसान नेताओं ने नाराजगी जताई। बैठक के बाद किसान नेताओं ने मीडिया से कहा कि चर्चा अच्छी चल रही थी, लेकिन कुछ मांगों पर बहस हो गई। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी बेइज्जती की और कहा, जाओ करते रहो धरना.. और मीटिंग बीच में छोड़ कर चले गए। किसानों के मुताबिक, सीएम ने उनके 5 मार्च के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल किए। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों के साथ बातचीत के दौरान अचानक से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एकदम हाइपर हो गए और मीटिंग छोड़कर चले गए। वह किसानों को कह गए कि 5 तारीख को जो करना है कर लो, लगा लो धरना। राजेवाल ने कहा कि उन्होंने अपने किसान संघर्ष के 
दौरान कई बार प्रधानमंत्रियों से लेकर अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी बात की है,लेकिन इस तरह का व्यवहार कभी नहीं देखा। राजेवाल ने कहा कि बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हो रही थी और कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई लेकिन अचानक ही सीएम साहब भड़क गए और मीटिंग को बीच में छोड़कर चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही विरोध प्रदर्शन करना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि इससे राज्य को भारी नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी और उद्योगपति इस बात पर दुख व्यक्त कर रहे हैं कि बार-बार सड़कें और रेल मार्ग जाम करने से उनके व्यवसाय तबाह हो रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने किसानों से समाज में फूट डालने वाली ऐसी रणनीतियों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है, लेकिन उनकी सभी मांगें केंद्र सरकार से संबंधित हैं। उन्होंने आगे कहा कि किसान यूनियनों के लगातार विरोध प्रदर्शनों के कारण पंजाब और पंजाबियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक उदाहरण देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि सड़कों को जाम करने से रोजाना हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की कि वे अपने विरोध प्रदर्शनों के माध्यम से आम लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी करने से बचें, क्योंकि इससे लोगों के रोज़मर्रा के कामकाज में बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि रेलों और सड़कों को जाम करने से केंद्र सरकार पर कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों से बातचीत के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं, लेकिन आंदोलन के नाम पर आम लोगों को परेशान करने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -