Posted by : achhiduniya 02 April 2025

नियम के तहत हर फिल्मों के सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट लेना पड़ता है। इसके बाद ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है। सामान्यतः इस सर्टिफिकेट को लेने के लिए 68 दिनों की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। सबसे पहले एप्लिकेशन दी जाती है जिसे 1 हफ्ते के अंदर रिव्यू किया जाता है। इसके बाद 15 दिनों में एग्जामिनिंग कमेटी फिल्म का रिव्यू करती है। इसके अगले 10 दिन चेयरमैन के रिव्यू के लिए रिजर्व रहते हैं। आखिर में 36 दिनों के समय में स्टोरी में कट और दूसरे जरूरती बदलाव किए जाते हैं। इसके बाद ही फिल्म को सर्टिफिकेट मिलता है और रिलीज की जाती है। सेंसर बोर्ड और डायरेक्टर्स के बीच कई बार विवाद और अनबन की खबरें सामने आती रहती हैं। इसके पीछे की वजह भी यही कि सेंसर बोर्ड आदर्शों और कहानी के समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए एडिट करने 
के आदेश देता है। जिसके चलते कई बार सेंसर बोर्ड और फिल्म मेकर्स के बीच मतभेद देखने को मिलते हैं। फिल्मों के फूहड़ सीन्स और भद्दे आदर्शों पर लगाम लगाने वाले सेंसर बोर्ड यानी 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन' (CBFC) भी खूब सुर्खियों में रहता है। बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर्स भी सेंसर बोर्ड की कैंची से नहीं बच पाते। आज बॉलीवुड का हर साल का टर्नओवर 12 हजार करोड़ रुपयों से ज्यादा का है और 1000 से ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं। इन सभी फिल्मों को सेंसर बोर्ड की सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। 




अनुराग कश्यप से लेकर कई बड़े डायरेक्टर्स के सेंसर बोर्ड से उलझने वाली खबरें भी सुर्खियां बटोरती रही हैं। भारत की आजादी के बाद शुरू हुए पहले दशक 1950 में सिनेमा और समाज ने भारी बदलाव देखे। इस दौर को भारतीय सिनेमा का गोल्डन पीरियड भी कहा गया। साथ ही नई कहानी आंदोलन का भी असर सिनेमा पर हुआ और कहानियों ने अपना विस्तार पाया। इसी दौर में भारतीय की तत्कालीन सरकार ने 1952 में 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन' (CBFC)  को सिनेमेटोग्राफी एक्टर 1952 और 1983 के तहत स्टेब्लिश किया था। सीएस अग्रवाल सीबीएफसी के पहले चेयरमैन रहे थे। इसके बाद भारतीय सिनेमा ने विकास की रफ्तार पकड़ी और इंडस्ट्री एक बिजनेस में बदलने लगी। देखते ही देखते बॉलीवुड फिल्मों की कहानियों ने वैरायटी अख्तियार करना शुरू की और सेंसर बोर्ड की सख्त जरूरत पड़ने लगी। आज ही के दिन सेंसर बोर्ड को शुरू किया गया था। वर्तमान में प्रसून जोशी इसके चेयरमैन हैं। 
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -