Posted by : achhiduniya 25 April 2025

निर्दोष लोगों की हत्या अक्षम्य अपराध और इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ...

पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोष लोगों को निशाना बनाया और हिंदुओं की पहचान होने पर उनकी हत्या कर दी। इस घटना में 26 लोगों ने अपनी जान गंवा दी जबकि कई अन्य घायल हो गए। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने इसे अक्षम्य अपराध और इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ बताया। उन्होंने सवाल किया,खुद को मुसलमान कहने वाले आतंकियों ने ऐसा कौन सा इस्लाम सीखा है? लोगों से उनका धर्म पूछकर और यह जानकर कि वे हिंदू हैं, उनकी हत्या कर दी गई। इसका इस्लाम की शिक्षाओं, इतिहास और संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। शाही इमाम ने कोविड महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान भी 
मानवता ने बड़ा दुख झेला, लेकिन हमने कोई सबक नहीं सीखा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया फिर से हिंसा और खूनखराबे में डूबी है। बुखारी ने भारत की सह-अस्तित्व और समानता की परंपराओं को देश का गौरव बताया, जो हमें विश्व में अलग बनाती हैं। उन्होंने पहगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारे की प्रार्थना की। शाही इमाम ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे कृत्य नहीं रुके, तो हालात और खराब हो सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत और उसकी समृद्ध संस्कृति कभी ऐसी क्रूरता को स्वीकार नहीं करेगी। 
बुखारी ने देशवासियों से हिंदू-मुसलमान के भेद को भूलकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा, यह समय देश की एकता, सम्मान और संप्रभुता के लिए एक चट्टान की तरह खड़े होने का है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या करना ऐसा पाप है, जो अल्लाह के गुस्से को न्योता देता है। शाही इमाम ने कहा,कुरान पाक में लिखा है कि एक इंसान की हत्या पूरी मानवता की हत्या के समान है, और एक इंसान को बचाना पूरी मानवता को बचाने जैसा है। उन्होंने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले को भारत की नैतिक परंपराओं और मानवता के लिए झकझोरने वाला बताया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -