Posted by : achhiduniya 08 April 2025

इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कई भारतीय छात्रों ने वेकेशन पर भारत आना कैंसिल कर दिया है कि कहीं उन्हें वापस अमेरिका में एंट्री ना मिले। अमेरिका की संसद में एक नया बिल पेश होने के बाद से तमाम छात्र नौकरियों के लिए आवेदन कर रहे हैं। छात्र ऐसा इसलिए कर रहे हैं जिससे H-1B वीजा का ड्रॉ निकलते ही वो उस पर शिफ्ट हो सकें। यह वीजा आमतौर पर अमेरिकी और भारतीय टेक कंपनियों का ओर से स्पॉन्सर किया जाता है। दरअसल,अमेरिका की संसद में एक नया बिल पेश किया गया है। संसद में पेश हुए इस बिल में अंतरराष्ट्रीय छात्रों, खासकर विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स (STEM) पढ़ने वालों के बीच चिंता बढ़ा दी है। इस बिल में ऑप्शनल प्रेक्टिल ट्रेनिंग (OPT)  स्कीम को खत्म करने की मांग की गई है। इस स्कीम के तहत छात्र अपनी पढ़ाई पूरी 
करने के बाद तीन साल तक अमेरिका में रहकर काम कर सकते हैं। इमिग्रेशन लॉ फर्म LawQuest की संस्थापक पूर्वी चोथानी ने इस पूरे मामले पर कहा,अगर बिल पास हो जाता है, तो OPT अचानक खत्म हो सकता है और दूसरे वर्क वीजा पर जाने का विकल्प नहीं होगा। छात्रों को तुरंत अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम से अमेरिका में हजारों भारतीय छात्रों के करियर पर प्रभाव पड़ सकता है। खासकर उन छात्रों के लिए जो दीर्घकालिक रोजगार वीजा के लिए OPT पर निर्भर हैं। हालांकि पहले भी OPT को खत्म करने की कोशिशें हुई हैं। 
इस बार का बिल ऐसे समय में आया है,जब अमेरिका में अप्रवासियों के खिलाफ माहौल बना हुआ है। राष्ट्रपति बनने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप वीजा नियमों में सख्ती और अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने में सख्त नजर आ रहे हैं। एक और बड़ी समस्या यह भी है कि बिना वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (OPT) के छात्र अमेरिका में अच्छी सैलरी नहीं पा सकेंगे। अगर ऐसा हुआ तो छात्रों के सामने एजुकेशन लोन चुकाने में मुश्किल खड़ी हो जाएगी। ओपन डोर्स 2024 रिपोर्ट के अनुसार, 2023-2024 शैक्षणिक वर्ष के दौरान 331,602 छात्रों के साथ भारत अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए शीर्ष देश के रूप में उभरा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 23 प्रतिशत की वृद्धि है। इनमें से लगभग 97,556 छात्रों ने वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (OPT) में भाग लिया, जो 41 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -