Posted by : achhiduniya 11 April 2025

विशेषकर हनुमान जन्मोत्सव और शनिवार का संयोग एक साथ होता है, तो इससे दो महत्वपूर्ण ग्रहों (शनि और मंगल) का आशीर्वाद मिलता है। हनुमान जी वीरता, शक्ति और साहस के देवता हैं, जबकि शनि देव न्याय और कर्म के दाता हैं। इस खास दिन पर इन दोनों के आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन में हर तरह का संकट और अशांति खत्म हो सकती है। यह संयोग उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो शनि के प्रभाव से पीड़ित हैं और जिन्हें जीवन में मानसिक तनाव या काम में बाधाएं आ रही हैं। इस दिन किए गए उपायों और पूजा से शनि की प्रतिकूल स्थिति को शांत किया जा सकता है,जिससे जीवन में सुख,शांति और समृद्धि आती है। हनुमान जन्मोत्सव  शनिवार के दिन पड़ता है तो इसका आध्यात्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन व्यक्ति को विशेष रूप से उन उपायों को 
अपनाना चाहिए जो जीवन में सकारात्मक बदलाव, शांति और सुख-समृद्धि लाने में प्रभावशाली है। शनि और हनुमान जी दोनों की कृपा से व्यक्ति को जीवन में आने वाली सभी तरह की बाधाओं से मुक्ति मिलती है, खासकर शनि दोष, मानसिक तनाव और जीवन में आने वाली कठिनाइयों से। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ होता है। विशेषकर शनिवार के दिन इस पाठ का 7 या 11 बार पाठ करना अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। इससे न सिर्फ शनि दोष शांत होता है बल्कि मानसिक शांति और शक्ति भी मिलती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा में सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल, गुड़ और चना चढ़ाएं। हनुमान जी को ऐसा नैवेद्य चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और वे अपने भक्तों को संकटों से मुक्ति दिलाते हैं। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। 

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और उसकी सात बार परिक्रमा करें। यह शनि देव की शांति के लिए बहुत फलदायी होता है और हनुमान जी की कृपा भी मिलती है। शनि देव के मंत्र का जाप करने से शनि के कष्टों से मुक्ति मिलती है। शनिवार के दिन "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा प्रदान करते हैं। हनुमान जन्मोत्सव और शनिवार के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन गरीबों को भोजन कराएं, काले तिल और नीले वस्त्र दान करें और हनुमान जी के प्रिय लड्डू और गुड़ का विशेष दान करें। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। शनिवार के दिन हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड का पाठ करने से घर में सुख-शांति आती है। इस पाठ से मानसिक शांति मिलती है और घर का माहौल भी सकारात्मक बनता है।

साथ ही इस दिन हनुमान मंत्र का 108 बार जाप करें, जिससे जीवन में आने वाली सभी तरह की बाधाएं दूर होती हैं। शनिवार की रात हनुमान जी के मंदिर में तेल का दीपक जलाएं। इससे शनि का प्रभाव कम होता है और हनुमान जी की कृपा मिलती है। तेल का दीपक शनि के दोषों को शांत करने में सहायक होता है और इसे पवित्रता और शांति का प्रतीक भी माना जाता है। शनिवार के दिन तिल के तेल और काले तिल का प्रयोग विशेष रूप से लाभकारी होता है। हनुमान जी और शनि देव को काले तिल बहुत पसंद हैं, इसलिए पूजा में इनका प्रयोग करके आप उनकी कृपा पा सकते हैं। काले तिल का सेवन या दान करने से पापों का नाश होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -