Posted by : achhiduniya 30 May 2025

आधार कार्ड को लेकर नए नियम तहत अपने आधार कार्ड के विवरण को निःशुल्क ऑनलाइन अपडेट करने की समयसीमा 14 जून, 2025 है। इसके बाद अपडेट करवाने के लिए पैसा देना पड़ेगा। जो लोग इस तिथि तक अपने पहचान और पते के प्रमाण दस्तावेजों को अपडेट करने में विफल रहते हैं, उन्हें ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपडेट करने के लिए 25 रुपये या भौतिक आधार केंद्रों पर 50 रुपये का शुल्क देना होगा। आधार कार्ड होल्डर्स को आधार सेंटर पर जाकर ही अपनी जानकारी अपडेट करानी होगी। 1 जून से एटीएम से पैसे निकालना महंगा हो सकता है। एटीएम ट्रांजेक्शन शुल्क में बदलाव की उम्मीद है। 1 जून से नए नियमों के तहत मौजूदा फ्री-लिमिट ट्रांजेक्शन से ज़्यादा पैसे निकालने पर शुल्क में वृद्धि हो सकती है, जिसका असर एटीएम का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर पड़ 
सकता है। इसके अलावा जीएसटी में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। यूपीआई से पेमेंट तो भारत सहित पूरी दुनिया में किया जाता है। यह डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म लेन-देन को आसान बनाता है। अगर आप पेमेंट करने में यूपीआई का उपयोग करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। 1 जून से यूपीआई और फास्ट होने जा रहा है। अब पेमेंट करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। खास बात यह है कि अब जिसे पेमेंट किया जाएगा उसका असली नाम दिखेगा। अभी तक यूपीआई आईडी में कोई भी नाम लिख देते थे,लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 
इसका मकसद ऑनलाइन पेमेंट को सुरक्षित बनाना और ठगी की घटनाओं से बचाना है। हर महीने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव होते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बार भी 1 जून से सिलेंडर के दामों में उतार-चढ़ाव संभव हैं।  जिससे जनता की जेब पर खासा असर होने वाला है। मई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की गई थी। तेल विपणन कंपनियों ने 1 मई 2025 को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 14.5 से 17 रुपये तक की कमी की थी, जो पहले 1762 रुपये थी। एक जून से क्रेडिट कार्ड में बदलाव होने जा रहा है,अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ सर्विसेज के लिए नए चार्ज देने होंगे। उदाहरण के तौर पर अगर आपका बिल या ईएमआई का ऑटो डेबिट फेल होता है तो उस पर
2 प्रतिशत जुर्माना लगेगा। साथ ही क्रेडिट कार्ड से बिजली का बिल भरने और पेट्रोल-डीजल खरीदने पर भी एक्स्ट्रा पे करना पड़ेगा।


 बैंक और वित्तीय संस्थान पिछले कुछ हफ्तों में एफडी की ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत कई प्रमुख बैंकों ने ब्याज दरों में 20 आधार अंकों (बीपीएस) तक की कटौती की है। एफडी ब्याज दरों में बदलाव भी 1 जून से लागू होने की उम्मीद है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हाल ही में अपनी संशोधित एफडी ब्याज दरों की घोषणा की है जो 1 जून, 2025 से लागू होंगी। बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए कई अवधियों में दरों में 60 बीपीएस तक की कमी की है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -