- Back to Home »
- Crime / Sex »
- पर्यटक वीजा पर भारत में 45 साल से रह रही फातिमा बीबी….
Posted by : achhiduniya
05 May 2025
पश्चिम बंगाल पुलिस ने हुगली जिले से एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया।
ये गिरफ्तार पाकिस्तानी महिला 45 साल से यहां रह रही थी।दरअसल,पहलगाम आतंकी हमले के बाद
से पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं। देश में रह रहे सभी
पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि
फातिमा बीबी नाम की पाकिस्तानी महिला 1980 में पर्यटक वीजा पर भारत आई
थी। 45 साल से अधिक समय से चंदननगर के कुथिरमठ क्षेत्र में रह रही
थी। फातिमा का पति मुजफ्फर मलिक एक भारतीय नागरिक है। उसने पत्रकारों को बताया कि
फातिमा ने भारतीय नागरिकता के लिए कई बार आवेदन किया था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं
मिली। अधिकारियों ने कहा कि चंदननगर पुलिस आयुक्तालय की नियमित
जांच के दौरान भारत में फातिमा की मौजूदगी का पता चला है। उन्होंने कहा कि पुलिस
टीम ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उसके प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू कर
दी गई है। फातिमा की बेटी ने दावा किया कि उसकी मां के पास भारतीय
आधार और पैन कार्ड हैं तथा वह देश में छिपकर नहीं रह रही थी। उसने कहा,
मेरी मां (फातिमा) का जन्म हुगली के नालिकुल में हुआ था
और वह बचपन में अपने पिता के साथ पाकिस्तान चली गई थीं। 1980 के दशक में वह भारत लौटीं
और तब से यहीं रह रही हैं। पाकिस्तान में उनका कोई रिश्तेदार नहीं है और उन्होंने
कई बार कानूनी तौर पर नागरिकता के लिए आवेदन किया, लेकिन प्रक्रियागत कारणों
से उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया।