Posted by : achhiduniya 26 May 2025

पीएम मोदी ने कहा,आज 26 मई है। 2014 में इसी तारीख को मैंने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सबसे पहले गुजरात के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया, फिर करोड़ों भारतीयों ने मुझे आशीर्वाद दिया। मैं अपना कर्तव्य निभा रहा हूं। हमने ऐसे फैसले लिए जो अकल्पनीय और अभूतपूर्व थे। देश ने आजादी की सांस ली है, सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा,विकसित भारत बनने के लिए जी जान से जुटे हैं। भारत तेजी से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आगे बढ़ रहा है। भारत आज टेक्नोलॉजी बनाता भी है और दुनिया को देता भी है। आज आदिवासी इलाकों में भी स्मार्ट सिटी बन रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से होली, दिवाली और गणेश पूजा जैसे त्योहारों के दौरान भारत में बने उत्पादों को खरीदने और उपयोग करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र 

मोदी ने 22 मई को राजस्थान के बीकानेर में जनसभा के दौरान कहा था कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। हमारी सेना ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। पीएम मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, लेकिन मोदी का लहू गर्म है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर कविता भी सुनाई। दरअसल,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान दाहोद में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने पाकिस्तान पर और आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल का जवाब 6 मई को दिया गया। सिंदूर मिटाने वाले का नाम मिटना तय है। आतंकियों ने 140 करोड़ लोगों को चुनौती दी। मोदी ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी। आतंकियों को नहीं पता था कि उनका मुकाबला मोदी से है। 22 मिनट में आतंकियों को मिट्टी में मिलाया। आतंक के खिलाफ भारत चुप नहीं बैठ सकता। पीएम मोदी ने गुजरात दौरे की शुरुआत वडोदरा से की। यहां उन्होंने रोड शो कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो को सिंदूर सम्मान यात्रा' नाम दिया गया है। रोड शो में कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार वाले भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -