Posted by : achhiduniya 15 May 2025

फर्स्ट पोस्ट की खबर के अनुसार क्रिकेटर व पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम और सुलेमान खान ने सार्वजनिक रूप से अपील करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और दुनिया भर के प्रभावशाली लोगों से अपने पिता की रिहाई के लिए आगे आने और समर्थन देने का आग्रह किया है। कासिम और सुलेमान ब्रिटिश नागरिक हैं, दोनों अब तक काफी हद तक सुर्खियों से दूर रहे हैं। पहली बार बोलते हुए, उन्होंने कहा कि सभी कानूनी और कूटनीतिक रास्ते खत्म हो चुके हैं और वह अपनी चुप्पी तोड़ने के लिए मजबूर हैं। सुलेमान ने कहा,हम अब और चुप नहीं रह सकते थे। वहीं, कासिम ने कहा,हमने पहले कभी बात नहीं की, लेकिन जिस स्थिति से वह गुजर रहे हैं, उसे देखते हुए हम चुप नहीं रह सकते। एक इंटरव्यू में दोनों ने कहा कि उनके पिता को झूठे आरोपों के तहत 
हिरासत में लिया गया था, और पाकिस्तान में लोकतंत्र खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा,इमरान खान को डेथ सेल में रखा गया है। वह पूरी तरह से अकेले हैं। उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है, डॉक्टरों से कोई संपर्क नहीं है और वह लंबे समय से एकांत कारावास में हैं। अदालत ने आदेश दिया है कि हम हर हफ्ते उनसे बात करें, लेकिन हम दो या तीन महीने में एक बार बात करते हैं। हम अपने पिता को मुक्त कराने के लिए ट्रम्प से मदद चाहते हैं'। कासिम और सुलेमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और विश्व भर की अन्य प्रमुख हस्तियों से अपने पिता को मुक्त कराने में मदद की अपील की है।
गौरतलब है कि इमरान खान भ्रष्टाचार के एक मामले में रावलपिंडी की अदियाला जेल में 14 साल की सजा काट रहे हैं। अगस्त 2023 से हिरासत में लिए गए 72 वर्षीय इमरान पर भ्रष्टाचार से जुड़े 100 से ज्यादा आरोप हैं। इमरान ने सभी को राजनीति से प्रेरित बताते हुए नकार दिया है। इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने भी पिछले साल अक्टूबर में अपनी बात रखी थी। उन्होंने शहबाज शरीफ की अगुआई वाली सरकार पर खान की वकीलों और परिवार तक पहुंच को खत्म करने और यहां तक ​​कि उनकी जेल की कोठरी की बिजली काट देने का आरोप लगाया था।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हिमालय में 150 साल बाद मिला नीले-बैंगनी फूलों वाला दुर्लभ पौधा, आयुर्वेद में संजीवनी से कम नहीं।@ राजस्थान के बुटाटी धाम में 22 करोड़ का घोटाला, चढ़ावे के सोने-चांदी गायब।@ असम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ तेज की लड़ाई, 472 करोड़ के ड्रग्स किए गए नष्ट।@ दिल्ली में कीचड़ के छींटे पड़ने पर शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, पांच आरोपी पकड़े गए।@ J&K को राज्य का दर्जा दिलाने दिल्ली नहीं तो क्या ट्रंप के व्हाइट हाउस जाएं?- उमर अब्दुल्ला।@ दिल्ली में DDA की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर 72 घंटे के अंदर चलेगा बुलडोजर।@ भारत में कोरोना लौटा, आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद अलर्ट- 8 एक्िक बव केस।@ 81 घंटे बाद खत्म हुआ पुणे के मोशी हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे से 9 शव बरामद।@ लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मिलेगा एयरपोर्ट का मजा, हर प्लेटफॉर्म पर AC रूम, होटल और फूड कोर्ट, 400 करोड़ से कायाकल्प।@ बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत करने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, टॉयलेट के बहाने घर में घुसा था।@ कश्मीर के अनंतनाग में 60 मिनट में 2 बार बादल फटने से भारी तबाही, पहलगाम के होटलों में घुसा पानी, नदियां उफान।@ चेन्नई के स्कूली बच्चों को बड़ा तोहफा-कल से चलेंगी 41 स्पेशल स्कूल बसें, हर दिन लगेंगे 134 चक्कर।@ यास्तिका ने लॉर्ड्स में शतक जड़ बनाया गजब का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बन गई दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी।@ लंदन में फैमिली टाइम एंजॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और दोस्तों के साथ लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ।@ UP में 35 करोड़ का महा-लक्ष्य! सी एम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।@ नेपाल में फिर सड़कों पर जेन-जी, सरकार की नीतियों और व्यवस्था से हताश दो लोगों ने किया आत्मदाह।@ खाड़ी में गूंजे खतरे के सायरन, ईरान के इंतकाम से थर्राए बहरीन और कतर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -