- Back to Home »
- State News »
- अवैध 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व 6 ईदगाह पर चला योगी का बुलडोजर...
Posted by : achhiduniya
15 May 2025
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल के करीब जिलों में अवैध कब्जों व बिना मान्यता
संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ बुलडोजर चला। सीमा से सटे महराजगंज,
सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत में लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं,
बुधवार को महराजगंज में 2,
श्रावस्ती व बहराइच में एक-एक अवैध
निर्माण को ध्वस्त किया गया। जानकारी के मुताबिक, अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व 6 ईदगाह पर बुलडोजर चल
चुका है। इंडो नेपाल बार्डर से 10
किमी के अंदर सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण को भी
हटाया गया। महराजगंज में फरेंदा तहसील के सेमरहनी गांव और नौतनवा के जुगौली गांव
में अवैध मदरसा को ध्वस्त किया गया। श्रावस्ती के भिनगा तहसील के कलीमपुरवा रामपुर
जब्दी में शासकीय भूमि पर स्थित अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया। वहीं,
बहराइच में सरकारी वन भूमि पर स्थित मजार
से अवैध कब्जा हटाया गया है। महराजगंज में 2, श्रावस्ती व बहराइच में एक-एक अवैध निर्माण को
प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया है।