Posted by : achhiduniya 28 May 2025

नेपाल में चल रहे राजतंत्र समर्थक प्रदर्शन को उसके संविधान के खिलाफ होने की बात कहते हुए पिछले दिनों विदेशी अर्थात भारतीय मीडिया के रिपोर्टिंग में संविधान के विपरीत एकपक्षीय रूप से शासन व्यवस्था के विरोध में खबर दिखाने पर नेपाल की प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सरकार ने अपनी आपत्ति दर्ज की है। इसके साथ ही अब नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने वाले विदेशी पत्रकारों को वहां की सरकार के सूचना विभाग से अनुमति लेने के बाद ही फील्ड रिपोर्टिंग में जाने का निर्देश जारी किया गया है। प्रेस काउंसिल के बयान में कहा गया है कि बिना सरकार की अनुमति के सीधे रिपोर्टिंग करने को गैर कानूनी माना जाएगा और ऐसा करने वाले पत्रकारों को नेपाल सरकार के प्रचलित कानून के मुताबिक कार्रवाई की भागीदार होना पड़ेगा। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सरकार ने नेपाल में भारतीय मीडिया के स्थायीन पत्रकारों के पास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल,29 मई से काठमांडू में राजतंत्र के पक्ष में 
एक बार फिर से शुरू होने जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए नेपाल सरकार ने यह कदम उठाया है। इसमें भारत सहित विदेशी मीडिया के पत्रकारों को ग्राउंड पर जाकर रिपोर्टिंग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश जारी किया गया है कि नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही रिपोर्टिंग कर सकेंगे। प्रेस काउंसिल नेपाल की तरफ से एक बयान जारी करते हुए विदेशी पत्रकारों के नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने पर रोक लगाने की जानकारी दी गई है। वैसे तो कहने के लिए इस बयान में विदेशी मीडिया लिखा गया है, लेकिन यह प्रतिबंध भारतीय मीडिया में काम करने वाले पत्रकारों को लक्षित कर लगाया गया है।
प्रेस काउंसिल के बयान में यह भी कहा गया है कि नेपाल में होने वाले विरोध प्रदर्शन को अतिरंजित तरीके से दिखाने वाले पत्रकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है। बता दें कि नेपाल के सूचना तथा संचार मंत्रालय के अधीन रहे सूचना विभाग के द्वारा जिन भारतीय न्यूज चैनलों के स्थानीय प्रतिनिधियों को प्रेस पास दिया गया था उन्हें या तो निलंबित कर दिया गया है या फिर उन्हें रिन्यू नहीं किया गया है ताकि नेपाल से उन्हें रिपोर्टिंग करने से रोका जा सके। प्रेस काउंसिल ने नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने वाले सभी पत्रकार और मीडिया संस्थानों को नेपाल के कानून के मुताबिक ही आगे से रिपोर्टिंग करने/करवाने की अपील की है। प्रेस काउंसिल ने दावा किया है कि नेपाल सरकार प्रेस स्वतंत्रता के पक्ष में प्रतिबद्ध है लेकिन प्रेस स्वतंत्रता के नाम पर अपने अधिकारों का दुरूपयोग नहीं होने देने के लिए सचेत है और प्रेस स्वतंत्रता के नाम पर इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रेस काउंसिल ने अंत में विदेशी मीडिया संस्थानों और पत्रकारों को नेपाल के सार्वभौमकिता, राष्ट्रीयता, स्वाधीनता के विरोध में कोई भी खबर नहीं दिखाने, नेपाल में धार्मिक और सांप्रदायिक मामलों में संवेदनशील होने, नेपाल में धार्मिक उन्माद फैला कर सांप्रदायिक और सामाजिक सदभाव में घृणा न फैलाने की अपील की है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -