Posted by : achhiduniya 28 May 2025

आतंकवाद को लेकर भारत के बदले हुए रुख से दुनिया को रूबरू कराने पनामा सिटी पहुंचे कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेशों में भेजे गए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं और विदेशों में आतंकवाद के खिलाफ भारत की बात दुनिया के मंचों पर पुरजोर तरीके से रख रहे हैं उन्होंने अपने भाषण में आतंकवाद को लेकर बदले हुए रुख की बात की थी,लेकिन शशि थरूर का यह संबोधन अब कांग्रेस को ही खलने लगा है। कांग्रेस नेता उदित राज ने आरोप लगाया है कि शशि थरूर बीजेपी के लोगों से ज्यादा नरेंद्र मोदी का गुणगान कर रहे हैं। वे बीजेपी की पब्लिसिटी स्टंट के प्रवक्ता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों को हाल के वर्षों में एहसास हो गया है कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। शशि थरूर ने कहा कि हम लगभग चार दशकों से लगातार हमले झेल रहे हैं। यह स्वीकार्य नहीं है कि हम दर्द, दुख, घाव, नुकसान सहते रहें और फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जाकर कहें कि देखो हमारे साथ क्या हो रहा है। कृपया हमारी मदद करें। कृपया अपराधियों की पहचान करने और उन पर मुकदमा 
चलाने के लिए अपराधियों पर दबाव डालें। थरूर ने कहा कि हाल के वर्षों में जो बदलाव आया है, वह यह है कि आतंकवादियों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। इस पर, कोई संदेह नहीं होना चाहिए। जब पहली बार भारत ने सितंबर 2015 में उरी में सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया था। यह पहले से ही कुछ ऐसा था जो हमने पहले कभी नहीं किया था। शशि थरूर ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भी हमने नियंत्रण रेखा पार नहीं की थी; उरी में हमने ऐसा किया और फिर जनवरी 2019 में पुलवामा में हमला हुआ। हमने न केवल नियंत्रण रेखा बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा भी पार की और बालाकोट में आतंकवादी मुख्यालय पर हमला किया।
लेकिन पहलगाम हमले का बाद हम उन दोनों से आगे निकल गए हैं। हम न केवल नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से आगे निकल गए हैं। हमने नौ जगहों पर आतंकी ठिकानों, प्रशिक्षण केंद्रों, आतंकी मुख्यालयों पर पाकिस्तान के अंदर जाकर हमला किया है। शशि थरूर ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने इसे बहुत स्पष्ट कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर इसलिए जरूरी था क्योंकि ये आतंकवादी आए और 26 महिलाओं के माथे से सिंदूर मिटा दिया। हमने उनकी चीखें सुनीं और भारत ने फैसला किया कि सिंदूर का रंग, हमारी महिलाओं के माथे पर सिंदूर का रंग, हत्यारों, अपराधियों, हमलावरों के खून के रंग से भी मेल खाएगा। शशि थरूर के इस बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई। कांग्रेस नेता उदित राज ने उन्हें बीजेपी का सुपर प्रवक्ता बताया दिया। उन्होंने कहा कि जो बीजेपी के लोग नहीं कर पा रहे हैं उससे ज्यादा शशि थरूर कर रहे हैं। शशि थरूर नहीं जानते हैं कि पहले की सरकारों ने क्या किया। पहले भी सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती थी,लेकिन उसका ढोल नहीं पीटा जाता था। अब तो सेना का सारा श्रेय खुद ये ले रहे हैं। उदित राज ने कहा कि शशि थरूर बीजेपी की पब्लिसिटी स्टंट के प्रवक्ता बन गए हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -