Posted by : achhiduniya 16 May 2025

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा,कुरान एक उचित कारण के लिए बहुविवाह की अनुमति देता है और वह भी शर्तों के साथ। पुरुष आज इस व्यवस्था का निजी स्वार्थ के लिए दुरुपयोग करते हैं। इसका ऐतिहासिक कारण है कि आखिर क्यों कुरान ने बहुविवाह की अनुमति दी। अदालत ने कहा,मदीना में शुरुआती दिनों में इस्लाम की रक्षा में बड़ी संख्या में मुस्लिम मारे जाते थे जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं विधवा हो जाती थीं और बच्चे यतीम हो जाते थे। ऐसी परिस्थितियों में कुरान ने सशर्त बहुविवाह की अनुमति दी जिससे यतीम बच्चों और उनकी माताओं को शोषण से बचाया जा सके। अदालत ने जफर अब्बास के मामले में एक फैसले का संदर्भ दिया जिसमें कहा गया था कि यदि एक से ज्यादा शादी का उद्देश्य निजी स्वार्थ या यौन इच्छाओं की पूर्ति है तो कुरान बहुविवाह को मना करता है। मौजूदा मामले में अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता और उसकी पत्नी दोनों मुस्लिम हैं, इसलिए याचिकाकर्ता की दूसरी शादी वैध है और उस पर कोई अपराध नहीं बनता है। इस तरह से अदालत ने प्रतिवादी को नोटिस जारी करते हुए याचिकाकर्ता पर कोई दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी और 
इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई से शुरू हो रहे सप्ताह में करने का निर्देश दिया। दरअसल,कोर्ट ने 8 मई 2025 को दिए अपने निर्णय में एक मुस्लिम पुरुष द्वारा कई शादियां करने और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 494 (द्विविवाह के अपराध) के तहत इनकी जटिलताओं के संबंध में कानूनी स्थिति भी स्पष्ट की। कोर्ट ने उन परिस्थितियों को भी स्पष्ट किया जिनमें धारा 494 लागू होगी या नहीं। जस्टिस देशवाल ने कहा कि यदि एक मुस्लिम पुरुष इस्लामी कानून के तहत पहली शादी करता है तो उसकी दूसरी, तीसरी और चौथी शादी अमान्य नहीं होगी और दूसरी शादी के लिए धारा 494 लागू नहीं होगी, बशर्ते दूसरी शादी, परिवार अदालत द्वारा शरियत (इस्लामी कानून) के तहत बातिल (अमान्य) घोषित न की गई हो। 

अदालत ने कहा कि यदि एक व्यक्ति द्वारा पहली शादी विशेष विवाह अधिनियम, 1954, विदेश विवाह अधिनियम, 1969, ईसाई विवाह अधिनियम, 1872, पारसी विवाह एवं तलाक अधिनियम, 1936 और हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत की जाती है और वह मुस्लिम धर्म अपनाकर दूसरा विवाह मुस्लिम कानून के तहत करता है तो उसका दूसरा विवाह अमान्य होगा और धारा 494 के तहत अपराध की श्रेणी में आएगा। अदालत ने यह आदेश फुरकान और 2 अन्य व्यक्तियों द्वारा दायर एक याचिका पर पारित किया। इन याचिकाकर्ताओं ने मुरादाबाद की एक अदालत द्वारा आईपीसी की धारा 376, 495, 120-बी, 504 और 506 के तहत जारी समन और आरोप पत्र को चुनौती दी थी। यह FIR याचिकाकर्ता फुरकान की पत्नी ने दायर कराई थी जिसमें उसने दावा किया था कि फुरकान ने पहले से शादीशुदा होने की बात छुपाकर उससे विवाह किया था। इसमें महिला ने फुरकान पर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया था। दूसरी ओर, याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि महिला ने संबंध बनाने के बाद अपनी इच्छा से याचिकाकर्ता के साथ शादी की और याचिकाकर्ता के खिलाफ धारा 494 के तहत कोई अपराध नहीं बनता क्योंकि शरियत कानून, 1937 के तहत एक मुस्लिम पुरुष को चार बार तक शादी करने की अनुमति है। उन्होंने यह दलील भी दी कि शादी और तलाक से जुड़े सभी मुद्दे शरियत कानून के तहत तय किए जाने चाहिए। साथ ही कहा कि इस्लाम में यदि पहली शादी इस्लामी कानून के तहत की गई है तो दूसरी शादी अमान्य नहीं मानी जाएगी। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -