Posted by : achhiduniya 03 June 2025

बीते मार्च महीने से मालाड पुलिस ने शातिर चोर की तलाश कर रही थी। एक महीने तक मालाड पुलिस रेलवे ट्रैक पर CCTV सूत्रों की मदद से जांच कर रही थी। 100 से 150 CCTV की जांच करने के बाद आरोपी महिला के वेश में दिखाई दिया। मुंबई के मालाड पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जो दिन में रेकी करता और रात में महिला के वेश चोरी की वारदात को अंजाम देता था। शातिर चोर ने मुंबई के मालाड, कांदिवली, बोरीवली और दिंडोसी इलाके में कई चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर रेलवे स्टेशन के आस-पास के इलाके में चोरी करता था। शातिर चोर पुलिस और CCTV से बचने के लिए रेलवे ट्रैक पर जाकर महिलाओं वाले कपड़े बदलता था। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देता था। फिर वापस रेलवे ट्रैक पर आकर बुर्का या सूट सलवार उतारकर स्टेशन पर पहुंचता। यहां भीड़ का हिस्सा बनकर गायब  हो जाता था। गिरफ्तार आरोपी का नाम रंजीत कुमार उर्फ मुन्ना है। 
जो बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है। आरोपी के पास से हीरे जड़ित 36 तोले के सोने के गहने, 1 किलो चांदी, बैंक में 13 लाख जमा, सोना पिघलाने की मशीन, घर तोड़ने के हथियार, छेनी और हथोड़ा बरामद किया है।  शातिर चोर के पास से बरामद गहनों की कीमत 41 लाख रुपये है। साथ ही बिहार में जमीन खरीदने के लिए 10 लाख दिया और मालवणी में घर खरीदने के 6 लाख नगद दिया था। सभी चीजों को मालाड पुलिस ने जब्त कर लिया है। गोरेगांव के सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत सावंत ने कहा कि जांच करने पर आरोपी मालवणी में जाता दिखाई दिया। मालाड पुलिस ने मालवणी में जाल बिछाकर आरोपी को मालवणी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से 8 केस सॉल्व किए गए हैं। मालाड पुलिस आरोपी से यह जांच कर रही हैं कि चोरी की वारदात में कितने लोग शामिल रहते थे? चोरी की वारदात को कहां-कहां अंजाम दिया गया है?

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नवी मुंबई-10वीं क्लास के लड़के के साथ हाफ न्यूड होकर वीडियो कॉल करती थी 35 साल की टीचर खुली पोल हुई गिरफ्तार।@ रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप भी नहीं हिला सका डॉक्टरों का हौसला झूलते ऑपरेशन थिएटर में करते रहे सर्जरी वीडियो वायरल।@ ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी पाकिस्तान ने जरा सी गड़बड़ी की तो मिलेगा करारा जवाब संसद में बोले पीएम मोदी।@डिंपल यादव पर विवादित बयान देने वाले मौलाना रशीदी की हुई पिटाई।@ दिव्यांगता परमात्मा का परम अंश और इनकी सेवा परमात्मा की सेवा-CM मोहन यादव।@ जालंधर सिविल अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में आई खराबी तीन मरीजों की मौत। @ गुजरात एटीएस के हाथ लगी बड़ी सफलता अलकायदा के आतंकी मॉड्यूल की मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार।@कोलकाता नगर निगम में मासिक सत्र के दौरान बांग्ला भाषा में बात करना अनिवार्य।@जम्मू-कश्मीर में अब सेना ने चलाया ऑपरेशन शिव शक्ति 2 आतंकवादियों को कर दिया ढेर।@ लद्दाख की एक चोटी का नाम रखा जाएगा अभया आरजी कर अस्पताल में गैंगरेप के बाद की गई थी हत्या।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"श्री झूलेलाल चालीहा में उमड़ा जन सैलाब सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी नागपुर" "समाधा आश्रम द्वारा शादी योग्य वर वधु परिचय बुक विमोचन" "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, साधना सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा मनाया गया""World Environment Day काली सच्चाई सड़क चौड़ीकरण कटते हरेभरे पेड़" "शिक्षिकाओं से वसूली व बदसलूकी दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय" "रामेश्वरम पंबन पुल का मनोहारी दृश्य,PM Narendra Modi द्वारा लोकार्पण" "धोखाधड़ी करते NGO, कैंसर के नाम पर कोऑपरेटिव सोसायटी का कारनामा"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -