Posted by : achhiduniya 19 June 2025

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर कांग्रेस सवाल पूछ रही थी और थरूर सरकार के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर उन्हीं सवालों का जवाब देश से बाहर दे रहे थे। इससे पहले भी कई मौकों पर पार्टी के साथ शशि थरूर के मतभेद खुलकर सामने आ चुके हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि कई मुद्दों पर उनके विचार पार्टी से अलग हैं और वह इस मामले पर पार्टी के अंदर बात करेंगे। थरूर और कांग्रेस के बीच बढ़ती दूरियां कई दिनों से महसूस की जा रही थीं। भारत सरकार ने जब अमेरिकी जाने वाले दल का नेता शशि थरूर को बनाया, तब भी कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि विदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के 
लिए शशि थरूर का नाम कांग्रेस की तरफ से नहीं बढ़ाया गया था। पत्रकारों से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा,मैं पिछले 16 सालों से कांग्रेस में काम कर रहा हूं। पार्टी के साथ मेरे कुछ मतभेद हैं, और मैं पार्टी के अंदर उन पर चर्चा करूंगा। आज मैं इस पर बात नहीं करना चाहता। मुझे मिलकर बात करनी है, समय आने दीजिए, फिर मैं इस पर चर्चा करूंगा। पीएम के साथ चर्चा केवल सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से संबंधित मामलों पर थी। जब देश के लिए कोई मुद्दा उठता है, तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम देश के साथ खड़े हों। जब देश को मेरी सेवा की आवश्यकता होगी, तो मैं हमेशा तैयार हूं। 
शशि थरूर ने कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने एस जयशंकर को विदेश मंत्री और अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री बनाए जाने पर भी खुशी जाहिर की थी। ये दोनों नेता शशि थरूर के अच्छे दोस्त माने जाते हैं। इसके बाद भी थरूर समय-समय पर पीएम मोदी और उनके फैसलों की तारीफ करते रहे हैं। भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थरूर ने जब पनामा में 2016 और 2019 की सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया तो कांग्रेस नेता उदित राज नाराज हो गए थे। उन्होंने थरूर को सुपर बीजेपी प्रवक्ता करार दिया था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -