Posted by : achhiduniya 27 June 2025

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों के बाद सरकार ने 2 मई 2025 को पाकिस्तान के सामानों के निर्यात पर व्यापक प्रतिबंध लगा दिया था। पहले ऐसे डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से इंपोर्ट किए गए सामानों पर सरकार द्वारा 200 फीसदी सीमा शुल्क लगाया जाता था। इन कड़े उपायों के बावजूद कुछ आयातक सरकार की नीति को दरकिनार करने का प्रयास कर रहे हैं और सामानों की उत्पत्ति को गलत तरीके से दिखाकर और संबंधित शिपिंग डॉक्यूमेंट्स में हेरफेर करके इन सामानों को भारत ला रहे हैं। दो अलग-अलग मामलों में इन खेपों को न्हावा शेवा बंदरगाह पर जब्त कर लिया गया था। आयातकों इन सामानों को गलत तरीके से यूएई मूल का दिखाकर भारत 
लाया जा रहा था, ताकि उन सामानों के पाकिस्तान मूल की पहचान को छिपाया जा सके। हालांकि जांच में यह पता चला कि उन सामानों को वास्तव में पाकिस्तान में बनाया या तैयार किया गया था। राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई ने एक ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट नाम का एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य तीसरे देशों, मुख्यत: दुबई, यूएई के माध्यम से पाकिस्तानी मूल के सामानों के अवैध यातायात को रोकना है। अब तक इस अभियान में 39 कंटेनरों को जब्त किया गया है, जिसमें करीब 1115 मीट्रिक टन सामान था, जिसकी कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये थी। 
यह सामान आयात नीति की शर्तों और सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए भारत आयात किए गए थे। इस मामले में पुलिस ने इंपोर्टिंग फर्म के एक सहयोगी को 26 जून 2025 को गिरफ्तार किया है।जांच में यह जानकारी सामने आई है जो सामान पाकिस्तान में बनाए या तैयार किए गए हैं, उन्हें पहले पाकिस्तान से दुबई ले जाया जाता है। इसके उन सामानों को दूसरे कंटेनरों और दूसरे जहाजों में डालकर भारत भेजा जाता है। वर्तमान में जिन 39 कंटेनरों को जब्त किया गया है, उनकी जांच से पता चला कि माल को पहले कराची बंदरागल से जेबेल अली बंदरगाह भेजा गया और फिर उसके बाद भारतीय बंदरगाहों तक उन सामानों को लाया गया। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद ही भारत ने पाकिस्तान से व्यापार को बंद कर रखा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -