Posted by : achhiduniya 24 June 2025

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभी कुछ ही दिन पहले एक अखबार में कॉलम लिखकर वोटों की संख्या को लेकर संदेह जारी किया था। चुनाव आयोग ने इस पर राहुल गांधी से जवाब मांगा हैराहुल गांधी का यह लेख सात जून को एक अंग्रेजी अखबार में मैच फिक्सिंग महाराष्ट्र शीर्षक के साथ प्रकाशित हुआ था। सूत्रों के अनुसार इस आर्टिकल का नोटिस करते हुए चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से जवाब मांगा है कि यदि चुनाव की कार्यवाही को लेकर उनके पास कुछ सवाल या मुद्दे हैं, तो वे सीधे ही चुनाव आयोग को लिख सकते हैं या फिर अपनी सुविधानुसार आयोग में आ सकते हैं। चुनाव आयोग ने लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी से उनके द्वारा एक 
अखबार में लिखे गए लेख को लेकर चिट्ठी लिखी है,लेकिन अब तक उनकी ओर से चुनाव आयोग को कोई जवाब नहीं मिला है। चुनाव आयोग के सचिव अश्विनी कुमार मोहल ने 12 जून को राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर पूछा,पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों पर सात जून को इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित आपके लेख के मद्देनजर, मुझे यह बताने का निर्देश हुआ है कि नवंबर 2024 में विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा इसी तरह के मुद्दे उठाए गए थे। 



इस चिट्ठी में आगे लिखा है, आयोग ने 24 दिसंबर, 2024 को कांग्रेस को एक विस्तृत जवाब दिया था। जवाब की एक प्रति ईसीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।भारत के चुनाव आयोग द्वारा सभी चुनाव संसद द्वारा पारित चुनावी कानूनों, उसमें बनाए गए नियमों और समय-समय पर भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सख्ती से आयोजित किए जाते हैं। जैसा कि आप जानते हैं, पूरी चुनाव प्रक्रिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर विकेन्द्रीकृत तरीके से आयोजित की जाती है,जिसमें आयोग द्वारा नियुक्त 1,00,186 से अधिक बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ), 288 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), 139 सामान्य पर्यवेक्षक, 41 पुलिस पर्यवेक्षक, 71 व्यय पर्यवेक्षक और 288 रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) और राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1,08,026 बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) शामिल होते हैं, जिनमें महाराष्ट्र राज्य में कांग्रेस के 28,421 शामिल हैं। हम मानते हैं कि चुनाव के संचालन से संबंधित कोई भी मुद्दा कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा सक्षम न्यायालय में दायर चुनाव याचिकाओं के माध्यम से पहले ही उठाया जा चुका होगा। हालांकि, यदि आपके पास अभी भी कोई मुद्दा है, तो आप हमें लिख सकते हैं और आयोग सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि और समय पर आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए भी तैयार है। इस संबंध में ईमेल द्वारा सुविधाजनक तिथि और समय की सूचना दी जा सकती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -