Posted by : achhiduniya 17 June 2025

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा,यूपी में बिजली बहुत महंगी होने जा रही है। बिजली इतनी महंगी हो जाएगी कि कई लोग अपना मोबाइल भी चार्ज नहीं कर पाएंगे। पहले आउटगोइंग चीफ मिनिस्टर और डिप्टी सीएम में लड़ाई थी। पहले इंजन टकरा रहे थे और अब सब डिब्बे यूपी में टकरा रहे हैं। वहीं इमरान मसूद के इंडिया गठबंधन वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा,हमें किसी के बयान से कोई लेना देना नहीं है। इंडिया गठबंधन साथ में चुनाव लड़ेगा, जिसको जाना है चला जाए गठबंधन से। पीडीए गठबंधन इमोशनल गठबंधन है, जो 
पीड़ित हैं वो पीडीए हैं। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इजरायल में जो लोग नौकरी के लिए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ से अनुरोध है कि वो एयर इंडिया की फ्लाइट में खुद जाएं और सबको वहां से वापस लेकर आएं। अहमदबाद हादसे में कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी नाकाबिल आदमी को नौकरी दे दी गई, जिसके कारण ये हादसा हुआ है। जातीय जनगणना को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि जातीय जनगणना बहुत जरूरी है। पंचायत चुनाव में भाजपा AI का इस्तेमाल कर रही है, जिससे इस तरह से बूथ बढ़ाए, ताकि सपा को नुकसान हो।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जहां भी युद्ध हो रहा है, वहां जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं या जो लोग वहां नौकरी कर रहे हैं, उन लोगों को सरकार वापस बुलाए। पीएम तो वहीं आसपास गए हैं अपने साथ उन लोगों को ही लेकर आ जाएं। अहमदाबाद हादसे को लेकर उन्होंने कहा कि इस हादसे की जिम्मेदारी सरकार की बनती है। अबतक इस मामले में कोई भी इस्तीफा नहीं हुआ है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को अखिलेश यादव ने कहा था कि साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी। अखिलेश यादव ने ये बात लखनऊ में आयोजित समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बैठक में कही थी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -