Posted by : achhiduniya 17 June 2025

भारत में वाट्सऐप के सबसे ज्यादा करीब 60 करोड़ यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई ऐसे देश हैं, जहां मेटा का यह ऐप पूरी या आंशिक तौर पर बैन है। UAE:-संयुक्त अरब अमीरात में वाट्सऐप पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगा है। यहां वाट्सऐप पर मैसेजिंग फीचर तो काम करता है,लेकिन वॉइस और वीडियो कॉलिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। घरेलू टेलीकॉम कंपनियों के हितों का 
ध्यान रखते हुए वहां की सरकार ने कॉलिंग फीचर को प्रतिबंधित किया है।कतर:- कतर में भी UAE की तरह ही वाट्सऐप पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगा है। वहां की सरकार ने वाट्सऐप पर मैसेजिंग फीचर को बैन नहीं किया है। हालांकि, वाट्सऐप के जरिए यूजर्स वॉइस और वीडियो कॉलिंग का आनंद नहीं ले सकते हैं।चीन:-भारत के पड़ोसी देश चीन में वाट्सऐप पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा है। चीनी सरकार विदेशी वेबसाइट्स और ऐप्स पर गहरी नजर रखती है। यहां की वामपंथी सरकार ने राजनीतिक नियंत्रण, सुरक्षा चिंताएं और घरेलू टेलीकॉम उद्योग की सुरक्षा को देखते हुए वाट्सऐप पर बैन लगाया है। चीन में यूजर्स वाट्सऐप की जगह WeChat का इस्तेमाल करते हैं, जिस पर चीन की सरकार का पूरी तरह से कंट्रोल है।
उत्तर कोरिया:- नॉर्थ कोरिया में किम जोंग की तानाशाही वाली सरकार ने वाट्सऐप ही नहीं कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बैन किया है। उत्तर कोरिया अभी भी दस साल पुराने वाले इंटरनेट युग में जी रहा है। वहां की सरकार ने नागरिकों को ग्लोबल इंटरनेट का एक्सेस नहीं दिया है। इसके अलावा वहां की जनता के हर एक्टिविटी पर सरकार की नजर रहती है। सीरिया: एक और इस्लामिक देश सीरिया में भी वाट्सऐप पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा है। वहां की सरकार ने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप को जनता की जानकारी बाहर पहुंचाने से रोकने के लिए बैन किया है। सीरिया की सरकार इंटरनेट पर पूरी तरह से नियंत्रण रखती है, जिसकी वजह से कई वेबसाइट्स भी वहां प्रतिबंधित है।
ईरान:- इजराइल के साथ युद्ध में कूद चुके देश इस्लामिक देश ईरान में भी वाट्सऐप पर समय-समय पर प्रतिबंध लगते रहे हैं। हालांकि, यह वहां की सरकार की रणनीति का एक हिस्सा है। अशांत राजनीतिक हालात और इमरजेंसी की स्थिति में ईरान वाट्सऐप पर समय-समय पर प्रतिबंध लगाता रहता है। पिछले साल दिसंबर में ही ईरान ने वाट्सऐप पर बैन हटाने का फैसला किया था। लेकिन वाट्सऐप के कई फीचर्स ईरान में फिलहाल काम नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मिडिल ईस्ट संकट-दिल्ली के होटलों और रेस्तरां को मिली छूट, कोयला और बायोमास से पका सकेंगे खाना।@ कर्नाटक-स्कूल कैंपस में छात्रा को कोबरा ने काटा, टीचर ने चूस कर निकाला सांप का जहर, बच गई जान।@ पंजाब की धरती उपजाऊ, लेकिन यहां नफरत की राजनीति के बीज कभी नहीं उगेंगे-CM भगवंत सिंह मान।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों का ऐलान।@ गुजरात में डबल मर्डर, पिता ने बेटों संग मिलकर बेटी और उसके प्रेमी को मारा, कुएं में फेंके शव।@ मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित।@ ईरान से मिशन रेस्क्यू तेज, कश्मीरी छात्रों का पहला जत्था सुरक्षित आर्मेनिया पहुंचा, जल्द होगी वतन वापसी।@ 228 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI का एक्शन, अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल से दूसरे दिन भी पूछताछ।@ खेती पर नहीं पड़ेगा युद्ध का साया! यूरिया से लेकर DAP तक का बंपर स्टॉक मौजूद, सरकार की फुल प्रूफ तैयारी।@ दिल्ली में महिला से छेड़छाड़ करने वाला निकला अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोपी, जेल से छूटकर चला रहा था बाइक टैक्सी।@ हवाई सफर पर मिडिल ईस्ट जंग की मार, इंडिगो-एयर इंडिया के बाद अब अकासा की उड़ान भी हुई महंगी।@ कक्षा 1 के मासूम पर प्रधानाचार्य का जुल्म! देरी से आने पर 2 घंटे कड़ी धूप में खड़ा रखा, अब केस दर्ज।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -