Posted by : achhiduniya 26 June 2025

GIC {गुजरात इन्फॉर्मेशन कमीशन} ने गुजरात सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह गुजरात प्राइवेट यूनिवर्सिटीज एक्ट 2009 के तहत बनी सभी यूनिवर्सिटीज़ में RTI कानून को लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाए। यह फैसला प्रोफेसर देवदत्त राणा की अपील पर आया, जिन्होंने वडोदरा की पारुल यूनिवर्सिटी से RTI के तहत कुछ जानकारी मांगी थी। पारुल यूनिवर्सिटी ने यह कहकर जानकारी देने से इनकार कर दिया था कि वह एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है और उसे सरकार से कोई फंड नहीं मिलता, इसलिए वह RTI के दायरे में नहीं आती। GIC ने एक अहम फैसले में कहा है कि प्राइवेट यूनिवर्सिटीज भी पब्लिक अथॉरिटी हैं और सूचना का अधिकार (RTI) कानून के 
तहत आती हैं। प्रोफेसर राणा ने इस पर दलील दी कि चूंकि यूनिवर्सिटी गुजरात विधानसभा द्वारा पास किए गए एक्ट के तहत बनी है, इसलिए यह RTI कानून की परिभाषा के अनुसार पब्लिक अथॉरिटी है। गुजरात इन्फॉर्मेशन कमीशन, जिसकी अध्यक्षता चीफ इन्फॉर्मेशन कमिश्नर डॉ. सुभाष सोनी कर रहे थे, ने राणा की दलील को सही ठहराया। कमीशन ने RTI एक्ट की धारा 2 का हवाला देते हुए कहा कि कोई भी संस्था, जो संसद या राज्य विधानसभा के कानून से बनी हो, वह पब्लिक अथॉरिटी कहलाती है। 
इसके अलावा, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की वेबसाइट के अनुसार भी प्राइवेट यूनिवर्सिटीज RTI के दायरे में आती हैं।
कमीशन ने गुजरात सरकार से सिफारिश की है कि वह गुजरात प्राइवेट यूनिवर्सिटीज एक्ट, 2009 के तहत बनी सभी यूनिवर्सिटीज में RTI कानून को लागू करने के लिए जरूरी आदेश जारी करे। इस फैसले से निजी विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है, और आम लोग इन संस्थानों से आसानी से जानकारी हासिल कर सकेंगे। यह फैसला न केवल पारुल यूनिवर्सिटी के लिए, बल्कि गुजरात की सभी प्राइवेट यूनिवर्सिटीज के लिए एक मिसाल बनेगा। इससे शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और खुलेपन को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मिडिल ईस्ट संकट-दिल्ली के होटलों और रेस्तरां को मिली छूट, कोयला और बायोमास से पका सकेंगे खाना।@ कर्नाटक-स्कूल कैंपस में छात्रा को कोबरा ने काटा, टीचर ने चूस कर निकाला सांप का जहर, बच गई जान।@ पंजाब की धरती उपजाऊ, लेकिन यहां नफरत की राजनीति के बीज कभी नहीं उगेंगे-CM भगवंत सिंह मान।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों का ऐलान।@ गुजरात में डबल मर्डर, पिता ने बेटों संग मिलकर बेटी और उसके प्रेमी को मारा, कुएं में फेंके शव।@ मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित।@ ईरान से मिशन रेस्क्यू तेज, कश्मीरी छात्रों का पहला जत्था सुरक्षित आर्मेनिया पहुंचा, जल्द होगी वतन वापसी।@ 228 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI का एक्शन, अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल से दूसरे दिन भी पूछताछ।@ खेती पर नहीं पड़ेगा युद्ध का साया! यूरिया से लेकर DAP तक का बंपर स्टॉक मौजूद, सरकार की फुल प्रूफ तैयारी।@ दिल्ली में महिला से छेड़छाड़ करने वाला निकला अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोपी, जेल से छूटकर चला रहा था बाइक टैक्सी।@ हवाई सफर पर मिडिल ईस्ट जंग की मार, इंडिगो-एयर इंडिया के बाद अब अकासा की उड़ान भी हुई महंगी।@ कक्षा 1 के मासूम पर प्रधानाचार्य का जुल्म! देरी से आने पर 2 घंटे कड़ी धूप में खड़ा रखा, अब केस दर्ज।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -