Posted by : achhiduniya 09 July 2025

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नामांकन-आधारित वीजा नीति के तहत, भारतीय नागरिक अब 1,00,000 दिरहम (AED) यानी लगभग 23.30 लाख रुपये का शुल्क देकर आजीवन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का गोल्डन वीजा ले सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन महीने में 5,000 से अधिक भारतीय नामांकन-आधारित वीजा के लिए आवेदन करेंगे। UAE सरकार ने इस वीजा नीति के पायलट प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए भारत और बांग्लादेश को चुना है और भारत में नामांकन आधारित गोल्डन वीजा के शुरुआती परीक्षण के लिए रयाद ग्रुप नाम की कंसल्टेंसी को चुना गया है। रयाद ग्रुप के प्रबंध निदेशक रयाद कमाल अयूब ने कहा कि भारतीय नागरिकों के लिए UAE का गोल्डन वीजा पाने का यह सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा,जब भी कोई आवेदक इस गोल्डन वीजा के लिए आवेदन करता 
है, तो हम सबसे पहले उसकी पृष्ठभूमि की जांच करेंगे, जिसमें एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के साथ-साथ उसकी सोशल मीडिया एक्टिविटी भी शामिल होगी। कमाल ने कहा कि पृष्ठभूमि जांच से यह भी पता चलेगा कि क्या और कैसे आवेदक किसी अन्य तरीके से UAE के बाजार और व्यावसायिक गतिविधियों को लाभ पहुंचा सकता है, जैसे संस्कृति, वित्त, व्यापार, विज्ञान, स्टार्ट-अप, पेशेवर सेवाएं आदि,उन्होंने कहा,इसके बाद रयाद ग्रुप सरकार को आवेदन भेजेगा, जो नामांकन-आधारित गोल्डन वीजा पर अंतिम निर्णय लेगी। रयाद कमाल अयूब ने बताया कि नामांकन श्रेणी के तहत यूएई का गोल्डन वीजा चाहने वाले आवेदक अपने देश से पूर्व-स्वीकृति प्राप्त कर सकते हैं, उन्हें दुबई जाने की आवश्यकता नहीं होगी। 
उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश में वन वास्को सेंटर, हमारे पंजीकृत कार्यालयों, हमारे ऑनलाइन पोर्टल या हमारे कॉल सेंटर के माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। यूएई गोल्डन वीजा मिलने के बाद व्यक्ति को अपने परिवार के सदस्यों को दुबई लाने की आजादी मिल जाती है। कमाल ने कहा,इस वीजा के आधार पर आप नौकर और ड्राइवर भी रख सकते हैं। आप यहां कोई भी व्यवसाय या पेशेवर काम कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि संपत्ति-आधारित गोल्डन वीजा संपत्ति की बिक्री के साथ समाप्त हो जाता है
, लेकिन नामांकन-आधारित वीजा हमेशा के लिए बना रहेगा। यूएई सरकार की पहल और इस वीजा के लिए पहले देश के रूप में भारत का चयन भारत और यूएई के बीच मजबूत व्यापारिक, सांस्कृतिक और भू-राजनीतिक संबंधों को दर्शाता है। ये संबंध में मई 2022 से प्रभावी दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के बाद और मजबूत हुए हैं। गोल्डन वीजा नामांकन प्रक्रिया यूएई और इसके व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर करने वाले या भागीदार देशों के बीच एक समझौता है। यह एक पायलट प्रोजेक्ट है जो भारत और बांग्लादेश के साथ शुरू हुआ है। जल्द ही इसमें चीन और अन्य सीईपीए देश भी शामिल किए जा सकते हैं। आवेदकों की जांच करने और फिर उन्हें यूएई प्राधिकारियों को भेजने के लिए रयाद ग्रुप और वीएफएस को चुना गया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -