Posted by : achhiduniya 09 July 2025

साल 2014 में रुड़की उप कारागार के बाहर हुए गैंगवार में चीनू पण्डित गैंग के तीन लोग मारे गए थे। बताया जा रहा है कि इसी का बदला लेने के लिए चीनू पण्डित लगा हुआ था। इसीलिए चीनू पण्डित ने अपने लोगों को शूटर और हथियार का इंतजाम करने को कहा था। हालांकि समय रहते एसटीएफ को इसकी सूचना लग गई और एसटीएफ ने चीनू पण्डित गैंग के दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। उत्तराखंड के कुख्यात बदमाश चीनू पंडित गैंग के दो बदमाशों को एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने देहरादून जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के कब्जे से तीन पिस्टल, एक तमंचा और 12 जिंदा कारतूस बरामद 
किए हैं। बताया जा रहा है कि चीनू पंडित पैरोल पर जेल से बाहर आने वाला था, उसके बाद ही ये दोनों बदमाश हरिद्वार में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि उससे पहले ही वो एसटीएफ के हाथ आ गए। उत्तराखंड एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया है कि एसटीएफ ने अपनी मैनुअली सूचना तंत्र को सक्रिय किया हुआ है, जिनकी सूचना के आधार पर एसटीएफ ने दो बदमाशों समर्थ पंवार उर्फ सागर निवासी सहारनपुर हॉल निवासी एन्क्लेव ठाकुरपुर रोड प्रेमनगर और संजय नेगी निवासी टिहरी को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। 
आरोपियों से पूछताछ पर इस पूरे गिरोह के संबंध में अन्य बदमाशों के भी नाम भी सामने आए है, जिनकी तलाश जारी है। साथ ही गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। वहीं चीनू पंडित किस तरह से जेल में बैठकर इस गैंग का संचालन कर रहा था। बता दें कि विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित बीते कई सालों से हरिद्वार के रुड़की उप कारागार में बंद है। चीनू पंडित रुड़की का ही रहने वाला है। चीनू पंडित पर हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे जघन्य अपराधों के करीब 30 से अधिक मुकदमे दर्ज है। चीनू पंडित का सबसे बड़ा दुश्मन पश्चिमी यूपी का बड़ा बदमाश सुनील राठी को माना जाता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -