Posted by : achhiduniya 02 July 2025

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर कार्यकर्ता स्वास्थ्य भवन चौराहे पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई।  पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर युवाओं के सरकारी नौकरियों को खत्म करने और गरीब बच्चों को शिक्षा से विहीन करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य भवन पहुंचना शुरू किया, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दी। पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बसों से इको गार्डन भेज दिया। जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने आरोप लगाया कि योगी सरकार 
लगातार गरीब और पिछड़े समाज के बच्चों के भविष्य खिलवाड़ करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीब बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा के लिए बनाए गए प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर उन्हें शिक्षा से वंचित करने के साथ ही प्राइवेट स्कूलों के वर्चस्व को बढ़ाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेसिक स्कूलों में खाली पड़े पदों को न भरना पड़े, स्कूलों को मर्ज कर खाली पदों को ही समाप्त कर युवाओं को नौकरी न देना पड़े इसलिए यह काम कर रही है। आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। 
योगी सरकार पेयरिंग के नाम पर स्कूलों को बंद करने के आदेश को तत्काल वापस ले, जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके। इसके साथ ही सरकार, आरटीई एक्ट के अनुसार 6 से 14 साल तक के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा देने के संवैधानिक प्रावधान का पालन करते हुए बच्चों को उनके हक़ की शिक्षा दे। जिले में बुधवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कियाइस दौरान उन्होंने मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए के नारे लगाए कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपकर तत्काल फैसले पर रोक की मांग की है आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष फिरोज हैदर ने कहा कि योगी सरकार द्वारा जो 27 हजार स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए सरकार सबका साथ, सबका विकास की बात करती है, मगर सरकार मधुशाला खुलवाकर स्कूल बंद करवा रही है उन्होंने कहा कि स्कूल बंद करने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे कैसे शिक्षा पा सकेंगे?

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -