Posted by : achhiduniya 15 July 2025

डायरेक्टर एडम डोर ने चेतावनी दी है कि AI और रोबोटिक्स इतनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं कि 2045 तक अधिकतर इंसानों द्वारा की जाने वाली नौकरियां खत्म हो सकती हैं। मशीनें लगभग हर काम इंसानों से ज्यादा तेजी और किफायती स्तर पर कर लेंगी। द गार्जियन के साथ एक इंटरव्यू में एडम डोर ने बताया कि AI ज्यादा स्मार्ट होता जा रहा है और कुछ स्तर पर मानव कर्मियों की जगह ले रहा है। उनका कहना है कि इससे यह अगले 20 सालों में वर्तमान में मानव द्वारा किए जाने वाले अधिकतर काम कर पाएगा। हालांकि, अभी भी कुछ कार्य ऐसे होंगे, जिनका AI पर कोई भी असर नहीं होगा। राजनेता, यौनकर्मी और नैतिकतावादी या अधिक भरोसे वाले पेशों में AI 
से प्रभाव नहीं पड़ने की संभावना है। डोर ने कहा कि सोचने वाली मशीनें आ गई हैं और उनके काम करने की क्षमताएं लगातार बढ़ती जा रही है और ये रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हमारे पास इसके लिए तैयार होने के लिए ज्यादा समय नहीं है। डोर ने बताया कि उन्होंने और उनकी रिसर्च टीम ने इतिहास में 1,500 से ज्यादा बड़ी तकनीकी उथल-पुथल का अध्ययन किया है। निष्कर्ष से पता चलता है कि एक बार जब कोई नई टेक्नोलॉजी पैर जमा लेती है तो वह तेजी के साथ आगे बढ़ती है। 15 से 20 सालों के अंदर मौजूदा सिस्टम की जगह ले लेती है।
उनका तर्क है कि AI भी उसी राह पर काम कर रहा है, लेकिन इस बार मशीनें मानवों की जगह ले रही हैं। डोर के अनुसार, सबसे ज्यादा खतरा उन नौकरियों पर है जिनमें सामान्य कार्य होते हैं और सामान्य वर्कफ्लो चलता है, जिनमें दुनिया भर में लाखों कर्मचारी काम करते हैं। जैसे-जैसे AI सिस्टम ज्यादा बेहतर और लागत प्रभावी होता जाएगा। वैसे-वैसे लगभग हर सेक्टर में क्वालिटी, एफिशिएंसी और विश्वसनीयता के मामले में मानव कर्मियों से बेहतर काम करेगा। कई बदलावों के बाद उनका सुझाव है कि इमोशनल इंटेलीजेंसी (भावनात्मक बुद्धिमत्ता), नैतिक स्तर पर फैसले और विश्वास की जरूरत वाले कुछ कार्य मानव हाथों में ही बने रहेंगे। 


उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में मानव कर्मियों की जगह बनी रहेगी। मगर दिक्कत यह है कि 4 अरब लोगों को रोजगार देने के लिए ये रोजगार कहीं से भी पूरे नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर नए आर्थिक मॉडल नहीं अपनाए गए तो ऑटोमेशन की आने वाली लहर से असमानता पैदा हो सकती है। डोर की चेतावनी ऐसे समय में आई है जब एक्सपर्ट इस बात पर बहस कर रहे हैं कि AI कितनी तेजी से और कितनी गहराई से नौकरियों में असर डालेगा। एआई का गॉडफादर कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन ने भी सामान्य बौद्धिक वाले कर्मियों के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की है और कॉल सेंटर और सामान्य क्लर्क जैसे कार्यों वाले सेक्टर में जल्द ही ऑटोमेशन होने की संभावना है। OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन और Meta के चीफ AI साइंटिस्ट यान लेकुन ने तर्क दिया है कि AI लेबर मार्केट को नया रूप देगा, साथ ही यह नए प्रकार के रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। हालांकि, उनका यह भी मानना है कि ये कार्य आज की नौकरियों से बिल्कुल अलग हो सकते हैं। [साभार]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -