Posted by : achhiduniya 22 July 2025

देश में 111 राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किए गए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना सहित कुल 11 राष्ट्रीय जलमार्ग मौजूद हैं। जलमार्गों के जरिए परिवहन को किफायती और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से प्राधिकरण की स्थापना की जा रही है। सरकार का मानना है कि जल परिवहन प्रणाली विकसित होने से यातायात के अन्य साधनों पर दबाव कम होगा।  व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बीते एक माह पहले बिहार में इनलैंड वॉटरवेज की बड़ी बैठक हुई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश में जल परिवहन की संभावनाओं को लेकर विचार विमर्श हुआ। भविष्य में किस तरह से यूपी में जल परिवहन को बढ़ाया जाए, इसके लिए योजनाओं पर मुहर लगी। नदियों में किस तरह जल की मात्रा बढ़ाई जाए, जिससे आराम से शिप और कार्गो संचालित हो सकें, इसकी भी रणनीति तैयार हुई। सड़क और रेल 
परिवहन के साथ ही जल परिवहन से यातायात और भी सुगम हो जाएगा। माल ढुलाई का काम भी जल परिवहन से आसान होगा, जिससे यूपी की तरक्की का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। उत्तर प्रदेश में पहली बार अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन प्राधिकरण का गठन किया गया। लखनऊ में शहीद पथ के किनारे जल परिवहन प्राधिकरण का मुख्यालय बनाने के लिए स्थान भी तय हो गया है। जल परिवहन की संभावनाएं बढ़ने से प्रदेश के डेवलपमेंट पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। इसके साथ ही बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। स्थानीय लोगों को भी बड़े स्तर पर इसका लाभ मिलेगा।
परिवहन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में बिहार की तरह ही जल परिवहन को लेकर काम शुरू होगा। इसके लिए कई राज्यों के अधिकारी बिहार में आयोजित बड़ी बैठक में शामिल होने आए थे। उत्तर प्रदेश की तरफ से भी भविष्य की जल परिवहन की योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई। उत्तर प्रदेश में 11 नदियों को जल परिवहन के लिए मुफीद माना गया था। हालांकि, इन नदियों में सई नदी में पानी की मात्रा काफी कम है, इसलिए अब 11 की जगह 10 नदियों में वॉटरवेज के काम को लेकर प्लान तैयार किया जाएगा।  अधिकारियों के मुताबिक जल परिवहन प्राधिकरण में कई विभाग शामिल होंगे और बड़े स्तर का काम होगा, इसलिए कई शाखाएं भी होंगी। इनका सबका अपना काम होगा। तकनीकी, ड्रेनेज और रजिस्ट्रेशन का काम होगा। परिवहन विभाग की तरह ही जल परिवहन होगा, यहां जलयानों का पंजीकरण होगा। 


रजिस्ट्री कार्यालय खोले जाएंगे। लखनऊ के अलावा कई अन्य शहरों में भी रीजनल कार्यालय खोले जाएंगे जिसमें बनारस और प्रयागराज प्रमुख हैं। उत्तर प्रदेश में जल परिवहन प्राधिकरण का गठन हो चुका है इसके बाद प्राधिकरण का कार्यालय बनाने के लिए जगह भी चिन्हित कर ली गई है लखनऊ में शहीद पथ के किनारे सहकारी विभाग की बिल्डिंग में जल परिवहन प्राधिकरण का दफ्तर बनेगा 11,800 स्क्वायर फीट में कार्यालय स्थापित होगाआठ लाख रुपए से कुछ ज्यादा किराया हर माह का होगा हालांकि अभी कार्यालय बनकर तैयार होने में कुछ माह का समय जरूर लगेगा, लेकिन इसके बाद उत्तर प्रदेश में जल परिवहन की दिशा में बेहतर काम हो इस दिशा में तेजी से काम होगा

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -