Posted by : achhiduniya 23 July 2025

हाल ही में एक ऐसी शादी देश में चर्चा का विषय बनी जिसने नई बहस को जन्म दिया साथ ही सदियों से चलती आ रही इस तरह की शादी की रस्म व रीति रिवाज से भी अवगत कराया आइए आपको बताते है कुछ खास बातें दरअसल,हिमाचल प्रदेश के हट्टी जनजाति के दो भाइयों ने सिरमौर जिले के शिलाई गांव में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में एक ही महिला से शादी की। यह विवाह ट्रांस-गिरि क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आज भी प्रचलित बहुपतित्व (Polyandry) की पारंपरिक प्रथा के तहत किया गया। प्रदीप और कपिल नेगी ने कहा कि सुनीता चौहान से विवाह का फैसला आपसी सहमति से और बिना किसी बाहरी दबाव के लिया गया। प्रदीप ने कहा,हमने इस परंपरा का सार्वजनिक रूप से पालन किया, क्योंकि हमें इस पर गर्व है, और यह एक संयुक्त निर्णय था। विदेश में काम करने वाले कपिल ने 
कहा,हम एक संयुक्त परिवार के रूप में अपनी पत्नी के लिए समर्थन, स्थिरता और प्यार सुनिश्चित कर रहे हैं। हमने हमेशा ट्रांसपेरेंसी में भरोसा किया है। 12 जुलाई को शुरू हुए तीन दिवसीय विवाह समारोह में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। विवाह के दौरान स्थानीय लोकगीत और डांस परफोर्मेंस भी की गई। इस समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। कुन्हाट गांव की रहने वाली सुनीता ने कहा कि वह इस परंपरा से वाकिफ थीं और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की। उन्होंने कहा कि वह अपने बीच बने बंधन का सम्मान करती हैं।हिमाचल प्रदेश के राजस्व कानून ऐसे विवाहों को जोड़ीदारा शब्द के तहत मान्यता देते हैं।
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार इसी क्षेत्र के बधाना गांव में पिछले छह साल में कम से कम पांच ऐसे बहुपति विवाहों की सूचना मिली है। हट्टी समुदाय, जिसे 2022 में अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया था, मुख्यतः हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर रहता है। इस क्षेत्र में बहुपति प्रथा ऐतिहासिक रूप से मौजूद रही है। हालांकि बढ़ती साक्षरता, सामाजिक बदलाव और आर्थिक विकास के कारण पिछले कुछ वर्षों में इसकी व्यापकता में कमी आई है। पीटीआई के मुताबिक गांव के बुज़ुर्गों का कहना है कि इस तरह की शादियां अब भी चुपचाप होती हैं और समुदाय के कुछ हिस्सों में सामाजिक रूप से स्वीकार्य हैं। अनुमान है कि ट्रांस-गिरि क्षेत्र के लगभग 450 गांवों में हट्टी समुदाय के तीन लाख सदस्य रहते हैं। 


इसी तरह की परंपराएं कभी उत्तराखंड के जौनसार बाबर और हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जैसे पड़ोसी आदिवासी इलाकों में भी देखी जाती थीं। केंद्रीय हट्टी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने पीटीआई से कहा कि यह प्रथा हजारों वर्षों में सुदूर पहाड़ी इलाकों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि बहुपति प्रथा संयुक्त परिवारों में यहां तक कि सौतेले भाइयों के बीच भी एकता बनाए रखने में मदद करती है और इसे सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के एक साधन के रूप में भी देखा जाता है। शास्त्री ने कहाअगर आपका परिवार बड़ा है, ज़्यादा पुरुष हैं तो आप आदिवासी समाज में ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की व्यवस्थाएं दूर-दूर तक फैली कृषि भूमि के प्रबंधन के लिए भी व्यावहारिक हैं, जिसके लिए परिवार के सदस्यों की दीर्घकालिक देखभाल और श्रम की आवश्यकता होती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -