Posted by : achhiduniya 15 July 2025

जापान की E10 बुलेट ट्रेनें बिल्कुल नई और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस होंगी। इस नई टेक्नोलॉजी वाली ट्रेन की कमर्शियल मोड में टॉप ऑपरेशनल स्पीड 320 किमी प्रति घंटा होगी। जबकि, इसकी टेस्टिंग स्पीड 400 किमी प्रति घंटा तक है। भारत में बुलेट ट्रेन को 320 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलाने का प्लान है। बताते चलें कि ये ट्रेन भूकंप रोधी तकनीक से लैस होगी। इसके L आकार के गाइड्स और लैटरल डैम्पर्स ट्रैन को डिरेल होने से बचाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, E10 बुलेट ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम में सुधार किया जा रहा है, जिससे इसके इमरजेंसी स्टॉपिंग डिस्टेंस में 15% की कमी आ जाएगी। रेल मंत्रालय ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से 
जुड़े कुछ बड़े अपडेट्स शेयर किए थे। मंत्रालय ने बताया कि जापान सरकार ने 508 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट में E10 शिंकानसेन ट्रेनों को शामिल करने पर सहमति जताई है। सरकारी जानकारी के अनुसार, जापानी शिंकानसेन टेक्नोलॉजी से ऑपरेट की जाने वाली बुलेट ट्रेन अभी E5 सीरीज की है और E10 नई जनरेशन की ट्रेन होगी। रेल मंत्रालय ने कहा,भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी के तहत जापान सरकार ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में E10 शिंकानसेन ट्रेनें शामिल करने पर सहमति दी है।
खास बात ये है कि E10 ट्रेनें भारत और जापान में एक साथ शुरू की जाएंगी। E10 बुलेट ट्रेन, E5 की तुलना में सुविधा, सुरक्षा और टेक्नोलॉजी के मामले में बड़ा सुधार है,जो यात्रियों को शानदार अनुभव देने वाली आधुनिक सुविधाएं हैं। इस ट्रेन में बढ़े हुई लेगरूम और प्राइवेसी डिवाइडर्स के साथ 2+2 सीट कॉन्फिगरेशन होगा। प्रत्येक सीट पर USB पावर आउटलेट के साथ वाई-फाई की भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। E10 बुलेट ट्रेन का प्रोटोटाइप अक्टूबर 2027 तक तैयार हो जाएगा। जिसके बाद 2027 से 2029 के बीच इसका ट्रायल रन किया जाएगा। अंत में, 2030 में इसे कमर्शियल सर्विस के लिए जापान और भारत में एक साथ पटरियों पर उतारा जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -