Posted by : achhiduniya 25 July 2025

जम्मू-कश्मीर के बारामूल से निर्वाचित जेल में बंद लोकसभा सांसद अब्दुल राशिद शेख ऊर्फ इंजीनियर राशिद की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी [NIA] को नोटिस जारी किया है। इंजीनियर राशिद की पार्टी अवामी इतिहाद पार्टी [AIP]ने दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले की सराहना की। AIP के मुख्य प्रवक्ता इनाम उन नबी ने कहा,हम इस गंभीर मामले में SSP NIA को नोटिस जारी करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। इंजीनियर राशिद न केवल एक आरोपी हैं, बल्कि एक निर्वाचित सांसद भी हैं। उन पर इतना असहनीय खर्च थोपना भेदभावपूर्ण और घोर अलोकतांत्रिक है। दरअसल,इंजीनियर राशिद पर प्रतिदिन 1.45 लाख रुपये यात्रा और सुरक्षा शुल्क लगाने से संबंधित है। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में उन्हें संसदीय कार्यवाही में 
भाग लेने का संवैधानिक अधिकार और विशेषाधिकार प्राप्त है। उनके अनुसार, मामले को बहस के लिए 29 जुलाई को सूचीबद्ध किया गया है। राशिद की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए भी यही तिथि निर्धारित की गयी है। इनाम ने कहा कि पार्टी बारामूला लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए न्याय, सम्मान और पूर्ण प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए लोकतांत्रिक और कानूनी रास्ते तलाशने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा,सवाल सीधा है क्या एक निर्वाचित सांसद को संसद में प्रवेश करने से आर्थिक रूप से अक्षम किया जा सकता है? बारामूला के लोगों की आवाज़ को दबाया नहीं जाना चाहिए। हमें उम्मीद है कि न्यायालय निष्पक्षता और संवैधानिक स्पष्टता के साथ हस्तक्षेप करेगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसान, नौजवान बोल रहे- मोदी ने मरवा दिया, महंगाई-बेरोजगारी पर राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना।@ 100 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश की भी चेतावनी,दिल्ली-NCR समेत UP में आंधी-तूफान का अलर्ट। @ केरलम मॉब लिचिंग-महिला के घर में बिना कपड़ों के घुसा शख्सन, लोगों खंभे से बांधकर पीटा।@ पायलटों को बलि का बकरा न बनाया जाए, AI-171 क्रैश की पहली बरसी पर पायलट संगठन ने की गहन जांच की मांग।@ ₹370 बिरयानी विवाद में महाराष्ट्र पुलिस ने कसा शिकंजा, कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु और डॉ सेजल पर FIR @ वोट और सरकार के बाद अब सीट चोरी,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तंज।@ TMC के ममता गुट को झटका! विधानसभा स्पीकर के फैसले को चुनौती देने वाली रिट याचिका पर टली सुनवाई।@ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।@ असम-नागालैंड सीमा विवाद खत्म होने की ओर, जल्द शुरू होगा तेल और गैस का उत्पादन!।@ NCR में बसेंगे 8 नए स्मार्ट शहर, 30 मिनट में दिल्ली से सफर होगा पूरा, यूपी- हरियाणा-राजस्थान जुड़ेंगे।@ बेतिया-सप्तक्रांति में विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़, पैंट्री स्टाफ धराया-60 बोतलें जब्त।@ भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -